लम्बे समय से टाइट कपड़े पहनने पर आ सकती हैं ये नयी मुसीबतें…

लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल की लाइफस्टाइल में हमारे लुकिंग में टाइट कपड़ो का ट्रेंड है। लेकिन आपको पता है अट्रेक्टिव लुक के लिए ये फैशन अच्छा है मगर सेहत के लिए नहीं। क्योंकि टाइट जींस के कारण हमें काफी प्रॉब्लम का सामना करना पद सकता है…..
• इस तरह के कपड़े पहनने से सही तरह से त्वचा तक हवा नहीं पहुंचती, जिससे खुजली, पसीना और जलन जैसी समस्या हो सकती है। कई बार रैशेज भी पड़ जाते है।
• टाइट जींस या लेगिंग्स पहनने से पेट के ऊपर दबाव पड़ता है जिसके कारण फूड पाइप में एसिड बनने लगता है। इससे घबराहट होने लगती है।
ये भी पढ़ें: IND Vs SL : रुकी बारिश, मैदान से हटाए गए कवर, सूखने के बाद कभी भी उछाला जा सकता है टॉस
• लंबे समय तक टाइट कपड़े पहनने से रीढ़ की हड्डी, पेट और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। इसके अलावा पेट, कमर और पैरों में दर्द हो सकता है।
ये भी पढ़ें: पुलिस की होटलो में छापेमारी, 1 दर्जन से ज्यादा जोड़े को पकड़ा
• टाइट जींस पहनने से कैंडिडा यीस्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण वजाइना के आसपास सूजन व खुजली की समस्या होती है। अगर आप टाइट जींस पहनकर सारा दिन खड़े रहते हैं तो इससे पैरों में कमजोरी हो सकती है।





