बड़ी खबर: राष्ट्रपति ने इमानुएल मैक्रों को बधाई दी…

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देते हुए कहा कि भारत द्विपक्षीय संबंधों के प्रगाढ़ होने की कामना करता है। गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने कहा, “फ्रांस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”
प्रणब मुखर्जी ने इमानुएल मैक्रों को बधाई दी
यह भी पढ़े: अभी अभी: अचानक हुआ सबसे बड़ा हादसा चारो तरफ मचा हड़कंप
उन्होंने कहा, “फ्रांस के लोगों ने आपके पक्ष में निर्णायक जनादेश देकर आपके नेतृत्व व दृष्टिकोण में अपना भरोसा जताया है।” प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मैक्रों की नई सरकार में भारत, फ्रांस के साथ अपने संबंधों के और प्रगाढ़ होने की कामना करता है। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता, परस्पर विश्वास आने वाले समय में और मजबूत होंगे।” रविवार को राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतकर मैक्रों फ्रांस के नए राष्ट्रपति बने। उन्होंने धुर दक्षिणपंथी मरीन ली पेन को हराया।





