राश‌िफलः पैसा, प्यार और परिवार के मामले में इनका रहेगा अच्छा द‌िन

शुक्रवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा..

मेष: मन में जो हैं वो करें पर संभल कर करें आज आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। दूसरों को वाद-विवाद से बचें।

वृषभ: कारोबार की चिंता  के कारण घर वालों पर गुस्सा न करें। सामाजिक यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी पर विरोधियो से सतर्क रहें।

मिथुन: अपने कैरियर के बारे में आप बहुत सोचते हो पर करते कुछ नही। आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कर रहे हो। अधूरे काम समय से पूरे होंगे।

कर्क: अपनी दिनचर्या को बदलें आप दूसरों की आलोचना व नकल  करने से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापारिक लाभ व सुख बढ़ेगा।

सिंह: कर्ज से संबंधित प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा पर समय समय पर कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं।

कन्या: कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। व्यापार में आपके प्रयासों से स्थिति अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी से मदद मिलेगी।

तुला: कोई चौंकाने वाली खबर आज सुन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजभूत रहेगी। व्यापारिक नई योजनाएं बनेंगी जिनका लाभ भविष्य में मिलेगा।

वृश्चिक: आज का दिन मनोरंजन के क्रियाकलापों में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विरोधी कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे।

धनु: समय की अनुकूलता का आभास होगा। रोजगार में स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे।

मकर: कार्य विस्तार के योग बन रहे हैं। बिना अवरोध के कोई भी कार्य आसानी से नहीं होंगे।

कुम्भ: अपने रहन-सहन में बदलाव लाना जरूरी है। स्वभाव में आए परिवर्तन से परिजन अचंभित होंगे। सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

मीन: अपने बलबूते पर काम करना पसंद करेंगे। पिता के साथ किसी बात को लेकर एक मत नही होंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होगा।

Back to top button