पटना.अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस असम-बंगाल नेविगेशन का एबीएन राजमहल क्रूज छह विदेशी पर्यटकों को लेकर गायघाट जेटी पहुंचा। क्रूज शुक्रवार को पटना से 21 विदेशी पर्यटकों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना होगा।
– भारत की सभ्यता-संस्कृति को करीब से जानने के लिए पटना से वाराणसी के बीच सात दिनों के क्रूज के सफर के प्रति विदेशी पर्यटकों में आकर्षण इतना है कि वे एक साल पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं। एक दिन का खर्च करीब 12000 रुपए आता है।
– गुरुवार को छह विदेशी सैलानियों को लेकर क्रूज गायघाट जेटी पहुंचा। क्रूज के प्रबंधक कुणाल सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को कोलकाता से चला था, बिहार की सीमा में क्रूज 29 जुलाई को प्रवेश कर गया।
– पर्यटक चंदन नगर, मुर्शिदाबाद, विक्रमशीला, भागलपुर होते हुए गायघाट पर गुरुवार को दिन में करीब 3 बजे पहुंचे। इसमें चार महिला व दो पुरुष हैं। ये ब्रिटिश व ऑस्ट्रेलियन है। इनमें रोजर, जो व मर्लिन सहित छह पर्यटक हैं।
– इनमें से पांच पर्यटक यहीं उतर गए जबकि मर्लिन वाराणसी तक जाएंगे। प्राधिकरण के पटना के निदेशक एके मिश्रा ने बताया कि 4 अगस्त को क्रूज पटना से दानापुर के लिए प्रस्थान करेगा।