मालदीव
समुद्र के किनारे बसा मालदीव का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में आता है। यहां का पानी बेहद साफ और नीले रंग का होता है। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड स्टार्स की पहली पसंद है यह जगह। यहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं।
फिजी
फिजी की पहचान यहां की सुंदर बीचों से है। यहां लोग बीच पर आनंद लेने आते हैं। यहां की खूबसूरत बीच पूरे दुनिया में मशहूर है। लोग अपने दोस्तों के साथ आते हैं तो वहीं कुछ लोग यहां हनीमून मनाने भी आते हैं।
नेपाल
भारत का पड़ोसी देश है नेपाल जहां भारतीय लोगों की एंट्री बहुत आसानी से हो जाती है। यहां सिर्फ एंट्री के लिए एक फोटो आइडी की जरूरत होती है। नेपाल घूमने के लिए सस्ता और सुंदर डेस्टिनेशन है।
मॉरिशस
मॉरिशस बहुत खूबसूरत जगह है। यहां के झरने और बीच किसी जन्नत से कम नहीं है। इंडियन पासपोर्ट के साथ यहां 90 दिन तक रूक सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ कीमती समय बिताने के लिए सबसे बेहतर जगह है।