युवा क्रिकेटर आदित्य पाठक की दोनों किडनी हुई फेल, मदद के लिए आगे आए आरपी सिंह

नई दिल्ली: 25 साल के क्रिकेटर आदित्य पाठक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. अंडर-16 पाली उमरीगर ट्रॉफी खेल चुके आदित्य पाठक की दोनों की किडनी फेल हो चुकी हैं. आदित्य की माली हालत बहुत खराब है ऐसे में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. आदित्य के इलाज में उनके परिवार वालों ने घर तक गिरवी रख दिया है.

क्रिकेटर आरपी सिंह ने ट्विटर पर आदित्य की मदद के लिए लोगों से अपील की है. आरपी सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”आप सबसे गुजारिश है कि आदित्य पाठक की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लिए जो भी और जितनी मदद करना चाहे कर सकते हैं.”
यह भी पढ़ें: गिनीज रिकॉर्ड बुक में दर्ज है धोनी का यह अनोखा रिकॉर्ड, क्या इसे कोई तोड़ पाएंगा
इस दौरान आरपी सिंह ने टि्वटर पर एक अखबार की कटिंग शेयर की जिसमें बैंक डिटेल भी दी है और कहा- जरुरतमंदों को मदद देने के अलावा कोई अच्छा काम नहीं है.
I request you to pl donate whatever amount you can for our jr. colleague Aditya Pathak for his kidney transplant. Every little step counts. pic.twitter.com/AVFefmpYW2
— R P Singh (@RpSingh99) 2 August 2017
मीडिया के रिपोर्टस के मुताबिक साल 2009 में आदित्य की एक किडनी फेल हो गई थी जिसके बाद उनके पिता अपने खर्चे पर उनका इलाज कराया लेकिन एक बार फिर से आदित्य की तबियत बिड़ गई है.
आदित्य पाठक उत्तर प्रदेश के कानपुर में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के लिए अंपायरिंग भी कर चुके हैं. ऐसे में अब आदित्य का भविष्य खतरे में है.





