गिनीज रिकॉर्ड बुक में दर्ज है धोनी का यह अनोखा रिकॉर्ड, क्या इसे कोई तोड़ पाएंगा

ये माना जाता है कि विराट कोहली भारतीय क्रिकेट कप्तान के तौर पर कैप्टन कूल यानि महेंद्र सिंह धोनी के भी सब रिकॉर्ड तोड़ देंगे। लेकिन अब कोहली ने ऐसे रिकॉर्ड की होड़ में खुद को शामिल कर लिया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।गिनीज रिकॉर्ड बुक में दर्ज है धोनी का यह

यह रिकॉर्ड इतना बड़ा है कि धोनी तो छोडि़ए इस रिकॉर्ड में उनसे कहीं पीछे चल रहे क्रिकेट के भगवान और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पछाडऩा भी कोहली के लिए बड़ी चुनौती होगा। ये रिकॉर्ड है चैरिटी के लिए क्रिकेट बैट की नीलामी का।

कोहली ने दिया है शाहिद आफरीदी को बैट

विराट कोहली ने कुछ दिन पहले अपना एक एमआरएफ बैट खासतौर पर पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज और सिक्सर किंग शाहिद आफरीदी को तोहफे में दिया है। ये बैट कोहली ने आफरीदी को उनके चैरिटी फाउंडेशन के लिए पैसा जुटाने के मकसद से नीलामी के लिए दिया है। गिफ्ट में दिए इसी बैट के चलते विराट कोहली ने धोनी और तेंदुलकर के साथ चैरिटी से पैसे जुटाने की होड़ लगा ली है। 

Back to top button