मैं जदयू में हूं और रहूंगा, नई पार्टी बनाने का सवाल नहीं

पटना.भाजपा से मिलकर सरकार बनाने से गुस्साए जदयू के वरीय नेता शरद यादव ने नई पार्टी बनाने के कयासों को बकवास करार दिया है। गुरुवार को दिल्ली में राजद नेताओं के साथ मुलाकात के बाद शरद ने कहा कि बिहार में जो कुछ हुआ, वह मेरे लिए दुखद है। लेकिन मैं जदयू में हूं और रहूंगा। मैं जदयू का संस्थापक सदस्य हूं। नई पार्टी बनाने की बात कहां से आ गई? 
मैं जदयू में हूं और रहूंगा, नई पार्टी बनाने का सवाल नहीं
– राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह और प्रवक्ता मनोज झा ने शरद से मुलाकात की। इधर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रांची में कहा कि शरद जी 8 अगस्त को पटना आ रहे हैं। हम सब मिलकर भाजपा के साथ अभियान चलाने का फैसला करेंगे।
बहरहाल, दिल्ली में मीडिया से मुखातिब शरद के कहा कि बिहार की 11 करोड़ जनता ने जदयू और भाजपा का संबंध टूटने के बाद महागठबंधन के लिए वोट दिया था। क्या इससे कोई इनकार सकता है? मैं पार्टी के प्लेटफाॅर्म पर अपनी बात कहूंगा। इसे लेकर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मैं 19 अगस्त को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पटना आऊंगा। हालांकि, मुझे अबतक इसका निमंत्रण नहीं मिला है। वहां पर विस्तार से चर्चा होगी। मुझे बिहार में जदयू और भाजपा की सरकार के गठन होने का अफसोस है।

ये भी पढ़े: अभी-अभी: स्टेशन के नाम रखने के प्रस्ताव पर राज्यसभा में नेताओं ने मचा दिया हड़कंप

शरद एंटी भाजपा : लालू
राजद प्रवक्ता मनोज झा ने शरद से मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात कहा। रघुवंश प्रसाद सिंह का कहना था कि हमारी इस मुलाकात का गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। क्या एक पार्टी का नेता, दूसरी पार्टी के नेता से नहीं मिल सकता है? लालू के अनुसार, शरद यादव एंटी भाजपा व एंटी आरएसएस हैं। पटना में उनके साथ बैठकर फैसला होगा। लालू का दावा रहा- हम सब मिलकर 2019 में भाजपा को विदा कर देंगे।
Back to top button