जाने कैसे बनाये मीठी मठरी

स्‍नैक के तौर पर आप मीठी मठरियां बना कर घर पर रख सकती हैं। यह मठरियां काफी आराम से बनाई जा सकती हैं बस इन्‍हें तलते वक्‍त इतना ध्‍यान रखना है कि कहीं यह कठोर ना हो जाएं या फिर जल ना जाएं। यह मीठी मठरियां स्‍वाद में इतनी स्‍वादिष्‍ट होती हैं कि अगर आप एक खाएंगे तो बार बार इन्‍हें खाने का मन करेगा। आइये जानते हैं मीठी मठरियों को बनाने की विधि।
जाने कैसे बनाये मीठी मठरी
सामग्री-

मैदा – 2 कप शक्‍कर – 3 कप + 2 चम्‍मच घी – 4 चम्‍मच नमक – 1 चम्‍मच सौंफ – 1 चम्‍मच नींबू का रस -1 चम्‍मच

विधि –

एक कटोरे में मैदा, घी और नमक मिक्‍स करें। फिर उसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए इसे कडा गूथे। आटे को ढंक कर 15 मिनट के लिये रख दें। तब तक के लिये एक पैन में 3 कप शक्‍कर और आधा कप पानी मिलाते हुए पकाएं। जब चाशनी दो तार की हो जाए तब पकाते रहना है। सौंफ में 1 छोटा चम्‍मच शक्‍कर मिलाएं और उसे दरदरा पीस लें। सौंफ पावडर को गूथे हुए आटे में मिलाएं। चाशनी में नींबू का रस मिलाइये, जिससे उसकी गंदगी बाहर निकल जाए। आटे को 20-24 भाग में अलग कर लें। अपनी हथेलियों की मदद से इन्‍हें दबाते हुए गोल शेप दें। कढाई में ढेर सारा घी गरम करें, फिर उसमें तैयार मठरियों को तल लें। मठरी भूरे रंग की नहीं होनी चाहिये नहीं तो वह कठोर हो जाएगी। फिर इन्‍हें एक बरतन में निकालें और ऊपर से इन पर चाशनी डालें। एक बार जब मठरियां ठंडी हो जाएं, तब इन्‍हें सर्व करें या फिर इन्‍हें एक एयर टाइट जार में भर कर रख दें।

Back to top button