मानसून सक्रिय फिर भी झमाझम बारिश का इंतजार, मौसम विभाग का अनुमान- अगले…

प्रदेशभर में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रिय होने के बाद भी प्रदेश में मेघ मेहरबान नहीं हो रहे हैं। हालांकि आकंड़ों के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में औसत या उससे ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है, लेकिन अब भी प्रदेशवासियों को झमाझम बारिश होने का बेसब्री से इंतजार है।

मानसून सक्रिय फिर भी झमाझम बारिश का इंतजार, मौसम विभाग का अनुमान- अगले...

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न वायुदाब क्षेत्र और पश्चिमी हवाओं का जोर बढ़ने से अगले 48 घंटे में बारिश का दौर प्रदेश के कई भागों में तेज होने की संभावना है।

गुलाबीनगर में आज तड़के से बादलों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है वहीं करीब दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएं बहने से सुबह मौसम सुहावना बन रहा है, लेकिन छितराए बादलों के बीच धूप की आंखमिचौनी उमस बढ़ा रही है।

बीते चौबीस घंटे में शहर में छितराई बौछारें गिरी वहीं रात में उमस के साथ गर्मी से शहरवासी बेचैन रहे हैं। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज बादलों की आवाजाही बनी रहने व छितराई बारिश होने की संभावना है। 

हम आपको बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में दस्तक देने के साथ ही पूरे भारत में छा गया है। अगले 24 घंटे में विदर्भ और छत्तीसगढ में कहीं-कहीं बहुत तेज और कहीं-कहीं अति वृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही कोंकण और गोवा में भी बहुत तेज बारिश की संभावना है।

Back to top button