बंगाल: ममता से जीतने के लिए शाह ने शुरू कर दी सबसे बड़ी तैयारी, जो ममता के लिए है बेहद आसान..

अभी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में एक वर्ष से कुछ अधिक वक्त अब भी बाकी है. जंहा हाल ही में एक ओर जहां तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद से ही अपनी तैयारी में जुटी है तो भाजपा भी पीछे नहीं है. वहीं बीजेपी अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव की तैयारी अभी से शुरू किया है. जंहा बीजेपी ‘मिशन 250’ के तहत बंगाल में प्रचार करने वाली है. चुनावी रणनीति बनाने में कहीं कोई चूक न रहे और इस मामले में भाषा आड़े न आए, इसके लिए भाजपा अध्यक्ष बांग्ला भाषा सीख रहे हैं. खबर है कि उन्होंने बांग्ला पढ़ाने वाले एक शिक्षक को रखा है.

वहीं इस बात का पता चला है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘मां, माटी और मानुष’ का नारा बुलंद करती रहती हैं और हाल के दिनों में उन्होंने बंगाली अस्मिता और नागरिकता संशोधन कानून व राष्ट्रीय नागरिक पंजी को खूब हवा देने की कोशिश की है. जंहा ऐसे में ममता से टक्कर लेने के लिए बीजेपी के अध्यक्ष का यह एक बड़ा प्रयास है. वहीं गौर करने वाली बात तो यह है कि ममता के बांग्ला भाषा में लोगों से संवाद करने के मुकाबले में बीजेपी के पास कोई तगड़ा नेतृत्व नहीं है. इसे देखते हुए शाह बांग्ला सीख रहे हैं, ताकि वह कम से कम बांग्ला भाषा समझने व बोलने लगे और पश्चिम बंगाल की सभाओं में अपने भाषणों की शुरुआत बांग्ला में करें, जिससे भाषण प्रभावी लगे.

निर्भया कांड: एक साथ फांसी पर लटकाए जाएंगे के चारों गुनहगार, जानें कैसी चल रही है तैयारी…

बाहरी का जवाब देने की है तैयारी: आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि अपनी सभाओं में ममता बीजेपी अध्यक्ष को बाहरी कह कर संबोधित करती हैं. वहीं अमित शाह को चुनावी रणनीति का माहिर माना जाता है और हर चुनाव के लिए शाह अलग-अलग रणनीति बनाते हैं. मगर पहले महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में चूकने और झारखंड में पार्टी की हार के बाद अब अमित शाह बंगाल में चुनावी कमान अपने हाथ में रखना चाहते हैं. इसके लिए जरूरी है कायकर्ताओं से संवाद और समन्वय. लिहाजा भाषा कहीं इस रणनीति में आड़े न आए, शाह बांग्ला सीख रहे हैं.

Back to top button