भोजपुरी फिल्म अवार्ड: इस फिल्म पर निरहुआ को मिला बेस्ट एक्टर और आम्रपाली को एक्ट्रेस का अवार्ड

पटना.भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2017 का आयोजन 19 नवंबर को मुंबई में किया गया। इसमें ‘होगी प्यार की जीत’ को बेस्‍ट फिल्‍म का अवार्ड मिला, जबकि दिनेश लाल यादव को बेस्‍ट एक्टर और आम्रपाली दुबे को बेस्‍ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। इसके साथ ही पवन सिंह ने बेस्ट पॉपुलर मेल और रानी चटर्जी ने बेस्ट पॉपुलर फिमेल का अवार्ड अपने नाम किया। किसे मिला कौन अवार्ड…भोजपुरी फिल्म अवार्ड: इस फिल्म पर निरहुआ को मिला बेस्ट एक्टर और आम्रपाली को एक्ट्रेस का अवार्ड

– फिल्म ‘राम लखन’ में दमदार एक्टिंग के चलते दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।
– आम्रपाली दुबे को फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।
– अवधेश मिश्रा को फिल्म ‘ज्‍वाला’ के लिए बेस्‍ट निगेटिव रोल का अवार्ड मिला।
– फिल्म ‘होगी प्‍यार की जीत’ के लिए ब्रिजेश त्रिपाठी को बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर का अवार्ड मिला। वहीं, शुभी शर्मा को फिल्म ‘दुल्‍हन चाही पाकिस्‍तान से’ के लिए
बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।
– संजय महानंदा को फिल्म ‘राम लखन’ के लिए बेस्‍ट कॉमेडियन का अवार्ड मिला।
– बेस्‍ट डेब्यू मेल अवार्ड निसार खान को फिल्म ‘शिव रक्षक’ के लिए के लिए मिला। वहीं, अंतरा बनर्जी को फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। बेस्‍ट आइटम सांग का अवार्ड सीमा सिंह को फिल्म ‘गदर’ के लिए मिला।

ये भी पढ़ें: ‘भाभीजी घर पर हैं’ की गोरी मेम की इन तस्वीरों को देखकर लोग हुए पागल…

समारोह में पहुंचे कई स्टार

– भोजपुरी अवार्ड समारोह 2017 में दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, मधु चोपड़ा, अंजना सिंह और संभावना सेठ समेत कई स्टार्स पहुंचे।

Back to top button