भारी बारिश से पानी-पानी हुआ पटना, DM ने दिया स्कूल बंद करने के आदेश

-
पटना. गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक करीब आठ घंटे में हुई 106 mm बारिश से पटना पानी-पानी हो गया है। राजेंद्र नगर, कदम कुंआ, पटना स्टेशन रोड, चांदमारी रोड समेत पटना के कई इलाकों में जल जमाव हो गया है। राजेंद्र नगर में तो सड़क पर घुटने भर से ज्यादा पानी जमा है। कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। ग्राउंड फ्लोर पानी में डूबे…
जल जमाव के चलते लोगों में पटना नगर निगम के प्रति आक्रोश है। राजेंद्रनगर के सन्नी कुमार कहते हैं कि हर साल बारिश के दिनों में यहां नरक से बदतर स्थिति हो जाती है। नगर निगम नालों की सही से उगाही नहीं करती, जिससे बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहता है। पानी इतना है कि कही आने-जाने में भी परेशानी है।ये भी पढ़े: अभी-अभी: स्टेशन के नाम रखने के प्रस्ताव पर राज्यसभा में नेताओं ने मचा दिया हड़कंप
दुकानदारों ने बढ़ा दी कीमत
राजेंद्रनगर के अमित सिन्हा ने कहा कि रोड नं. 1 और 2 के जल जमाव से हालत गंभीर है। यहां मकानों के ग्राउंड फ्लोर पानी में डूबे गए हैं। खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो गईं हैं। दुकानदार 40 रुपए में मिलने वाले एक लीटर दूध को 60 रुपए में बेच रहे हैं। वहीं, 12 रुपए किलो बिकने वाले आलू की कीमत बढ़ाकर 25 रुपए कर दी गई है।DM ने दिया स्कूल बंद करने के आदेश
पटना के डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने जलजमाव से प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों की कक्षाओं को स्थगित करने का दिया आदेश है। शुक्रवार के लिए कक्षाएं बंद रखने का आदेश दिया गया है। डीएम ने बताया कि वैसे क्षेत्र जहां स्कूल में जलजमाव की समस्या नहीं है, वे कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। घरों के आस-पास जलजमाव की वजह से जो छात्र- छात्राएं स्कूल नहीं आ सकते, उन्हें अनुपस्थित नहीं मानने के लिए स्कूल प्रबंधन को आदेश दिया गया है।





