भारी बारिश के कारण दिल्ली में ढही 3 मंजिला इमारत, मलबे में दबे कई लोग

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में भारी बारिश के कारण तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 इमारत ढहने से मलबे में दब गए थे, जिन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।भारी बारिश

भारी बारिश के कारण ढही इमारत के मलबे में फंसे लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

मौके की नजाकत को देखते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इमारत के मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारत गिरने की आवाज इतनी तेज हुई कि आस-पास के लोगों की नींद तक खुल गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने ही दमकल विभाग की हादसे की जानकारी दी। दमकल विभाग की मदद से 5 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है।

लोगों की गर मानें तो इमारत काफी पुरानी हो चुकी थी और काफी समय से इसकी मरम्मत भी नहीं कराई गई।

Back to top button