भारत के बिमल पटेल संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल के जज चुने गए

भारत के जाने-माने कानून विशेषज्ञ बिमल पटेल को इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फर द ला आफ द सी का जज चुना गया है। वह वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग के सदस्य हैं।

वह ‘स्टेट रिस्पांसिबिलिटी’ से संबंधित उत्तराधिकार पर कार्य समूह के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सार्वजनिक अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रोफेसर भी हैं। वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय तथा प्रधानमंत्री कार्यालय से भी जुड़े रहे हैं।

अक्टूबर में संभालेंगे अपना पद
पटेल इस साल एक अक्टूबर को ट्रिब्यूनल में अपना पद संभालेंगे। यह ट्रिब्यूनल एक खास वैश्विक कोर्ट के तौर पर काम करता है, जो दुनिया के महासागरों, उनके इस्तेमाल और संसाधनों के शांतिपूर्ण और कानूनी नियमन को सुनिश्चित करता है।

जयशंकर ने दी बधाई
इस मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस पद के लिए चुने जाने पर पटेल को बधाई दी है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने गुरुवार को कहा कि आज न्यूयार्क में इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फार द ला आफ द सी का जज चुने जाने पर प्रो. डा. बिमल एन. पटेल को बधाई। उनका चुना जाना बहुपक्षवाद और ला आफ द सी के प्रति भारत की मज़बूत प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है। मिशन ने सभी सदस्य देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

निभा चुके हैं कई सारी भूमिकाएं
बता दें कि अपने तीन दशक से अधिक के करियर में उन्होंने कई भूमिकाएं निभाई हैं, जैसे कि गुजरात नेशनल ला यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर और भारत के 21वें ला कमीशन के सदस्य। उन्होंने कई भूमिकाएं निभाई हैं, जैसे कि गुजरात नेशनल ला यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर और भारत के 21वें ला कमीशन के सदस्य। उन्होंने यूनाइटेड नेशंस आफ यूथ और हेग में आर्गनाइजेशन फार द प्रोहिबिशन आफ केमिकल वेपंस जैसे वैश्विक संगठनों के साथ 15 साल तक काम किया है।

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र : भारत के जाने-माने कानून विशेषज्ञ बिमल पटेल को इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फर द ला आफ द सी का जज चुना गया है। वह वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग के सदस्य हैं। वह ‘स्टेट रिस्पांसिबिलिटी’ से संबंधित उत्तराधिकार पर कार्य समूह के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सार्वजनिक अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रोफेसर भी हैं। वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय तथा प्रधानमंत्री कार्यालय से भी जुड़े रहे हैं। पटेल इस साल एक अक्टूबर को ट्रिब्यूनल में अपना पद संभालेंगे।

यह ट्रिब्यूनल एक खास वैश्विक कोर्ट के तौर पर काम करता है, जो दुनिया के महासागरों, उनके इस्तेमाल और संसाधनों के शांतिपूर्ण और कानूनी नियमन को सुनिश्चित करता है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस पद के लिए चुने जाने पर पटेल को बधाई दी है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने गुरुवार को कहा, “आज न्यूयार्क में इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फार द ला आफ द सी का जज चुने जाने पर प्रो. डा. बिमल एन. पटेल को बधाई। उनका चुना जाना बहुपक्षवाद और ला आफ द सी के प्रति भारत की मज़बूत प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है।” मिशन ने सभी सदस्य देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।अपने तीन दशक से अधिक के करियर में उन्होंने कई भूमिकाएं निभाई हैं, जैसे कि गुजरात नेशनल ला यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर और भारत के 21वें ला कमीशन के सदस्य।

Back to top button