वीडियो: भारतीय मूल की ताओ दुनिया की सबसे बुजुर्ग योगा टीचर, इस उम्र में भी करती है…

भारतीय मूल की ताओ दुनिया की सबसे बुजुर्ग योगा इंस्ट्रक्टर हैं। वह 8 साल तक की उम्र तक भारत में रही है और तभी से रोज़ योगा कर रही है। लिंच इस समय दुनियां की सबसे बुज़ुर्ग महिला योगा टीचर हैं। 98 साल की ताओ पोरचों लिंच इस उम्र में ये ऐसे कमाल के करतब कर सकती है जिस उम्र के लोग ढंग से चलना तो दूर उठ बैठ भी नहीं पाते। 
बूढे लोगों के साथ जवान लोग भी इन्हें कठिन आसन करते हुऐ देखकर दांतो तले उंगली दबा लेते हैं।
इस उम्र में उनकी इस फिट और फ्लेक्सिबल बॉडी से सब हैरान है। ताओ पेशे से मॉडल भी रह चुकी हैं साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया है। वह अमेरिका गॉट टैलेन्ट सीज़न 10 में भी नज़र आ चुकी हैं जहां उन्होंने 26 साल के लड़के के साथ डांस कर सभी को हैरत में डाल दिया था। 

Back to top button