वीडियो: देखे कैसे पाकिस्तान ने कैप्टन अभिनंदन को जोड़कर उड़ाया टीम इंडिया का मज़ाक, देखकर खून खौल जाएगा…

वर्ल्ड कप 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को ‘महामुकाबला’ होने जा रहा है। पाकिस्तान भूल गया अपनी औकात उसने कैप्टन अभिनंदन को जोड़कर उड़ाया टीम इंडिया का मज़ाक। पाकिस्तान के जैज टीवी चैनल ने निहायत घटिया हरकत कर डाली। इस टीवी चैनल ने एक विज्ञापन बनाया है, जिसमें एक शख्स भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ ही साथ टीम इंडिया का मजाक उड़ाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन में अभिनंदन जैसी लुक वाले शख्स को भारतीय क्रिकेट टीम की नकल वाली जर्सी पहने दिखाया गया है और उससे चाय के बारे में पूछा जाता है। शख्स के हाथ में चाय का कप होता है और पूछताछ की जा रही होती है। इस दौरान अभिनंदन जैसी लुक वाले व्यक्ति से पूछा जाता है कि भारत-पाक के बीच होने वाले मैच में इंडियन क्रिकेट टीम का प्लेइंग इलेवन क्या है? जिसका जवाब दक्षिण भारतीय के अंदाज में यह शख्स देता है। इसके बाद बैकग्राउंड में खड़ा एक शख्स उसे जाने के लिए कहता है। लेकिन जब वो जाने लगता है तो तो फिर आवाज आती है- एक सेकंड रुको, कप कहां लेकर जा रहे हो? यहां कप का मतलब वर्ल्ड कप ट्रॉफी से है।
वीडियो: इन दो लडकियों ने डांस के दौरान की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर आपको भी आ जाएगी शर्म
अभिनंदन वर्धमान को 27 फरवरी को बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तानी सेना ने बंधक बना लिया था लेकिन भारत के चौतरफा दबाव के आगे मजबूर होकर पाकिस्तान को उन्हें एक सप्ताह के भीतर ही ससम्मान रिहा करना पड़ा था।





