65 साल के शेख से कर दी अपनी नाबालिग बेटी का निकाह, माँ ने लगाई गुहार

हैदराबाद। भारत में गरीबी से जूझ रहे लोग कभी-कभी इतना मजबूर हो जाते हैं कि अरब देशों के शेखों से अपनी बेटियों का निकाह करवा देते हैं। इसके बाद अरब देशों में इन लड़कियों को जिन यातनाओं का सामना करना पड़ता है, उसकी कल्‍पना नर्क से ही की जा सकती है। हैदराबाद के एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को ऐसे ही नर्क में झोंक दिया। अब मां ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी बेटी को वापस स्‍वदेश लाने में मदद की जाए।

सीएम नीतीश पर लगा 700 करोड़ के घोटाले का आरोप, लालू बोले…

हैदराबाद में एक बाप ने अपनी नाबालिग बेटी को ओमान के रहने वाले एक बुजुर्ग शेख के हाथों बेच दिया। अब हैदराबाद के नवाब साहब कुंता इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की की मां सईदा उन्नीसा ने फलकनुमा थाने में मदद की गुहार लगाई है। सईदा ने शिकायत में बताया कि ओमान के रहने वाले 65 साल के शेख अहमद रमजान से पहले निकाह के लिए हैदराबाद आया था। शेख की मुलाकात सईदा के पति सिकंदर और उसकी बहन घोसिया से हुई। इसके बाद सिकंदर ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसकी बेटी का सौदा कर दिया।

महिला टीचर ने क्लास में ही पकड़ लिया 15 साल के स्टूडेंट का प्राइवेट पार्ट, इसके बाद…

सिकंदर और घोसिया ने सिर्फ 5 लाख रुपए लेकर नाबालिग लड़की को शेख के हवाले कर दिया। कोई घरवाला इस निकाह का विरोध ना करे इसके लिए सिकंदर ने सभी को 5 लाख रुपयों का लालच दिया। जल्‍द ही सिकंदर ने एक काजी को बुलाकर शेख से अपनी नाबालिग बेटी का निकाह चोरी-छुपे बरकस इलाके के एक होटल में करवा दिया। निकाह के लगभग चार दिन बाद लड़की के सभी जरूरी कागजात पूरे होने पर शेख उसे मस्कट ले गया।

पीड़िता की मां उन्नीसा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हालांकि हैदराबाद में यह अपनी तरह का पहला मामला नहीं है, शेखों के हाथों पहले भी बेटियां बेची गई हैं। कभी मजबूरी तो कभी लालच मां-बाप या रिश्‍तेदारों को ऐसी शर्मनाक हरकत करने के लिए मजबूर कर देता है।

Back to top button