बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार: अमित शाह

पटना.बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसकी घोषणा की है। शाह ने कहा कि इस फैसले के बारे में एनडीए के सभी पार्टियों को बता दिया गया है। रामनाथ यूपी के कानपुर के रहने वाले हैं। वह दलित समाज से आते हैं। वह अभी बिहार के राज्यपाल हैं। भाजपा के कई पदों पर किया है काम…
बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार: अमित शाह
 
शाह ने कहा कि रामनाथ हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुके हैं। वह भारत सरकार के वकील भी रहे हैं। संसद के अनेक समितियों में योगदान दिया है और दलितों के लिए संघर्ष करते रहे है।

ये भी पढ़े: प्रदर्शन रोकने के नाम पर करता रहा छात्रा से “कांड” पुलिसवाला ! सबसे घिनौनी तस्वीर हुई वायरल

रामनाथ भाजपा के कई पदों पर रह चुके हैं। इनके नाम को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह को भी फोन पर जानकारी दी है।

 
 
 
Back to top button