बिजली गुल होने से लोगों को हुई परेशानी

महानपुर। महानपुर सब स्टेशन के पैनल में तकनीकी खराबी आने से शनिवार लोगों को दिनभर बिजली संकट से जूझना पड़ा। सुबह आठ बजे गुल हुई बिजली बमुश्किल दोपहर तीन बजे बहाल हो पाई। इस दौरान इलाके की बीस हजार से अधिक आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि यह नई बात नहीं है। इस पैनल के ओवरलोड होने से आए दिन तकनीकी खराबी के चलते बिजली गुल होने का सिलसिला जारी है।
बिजली गुल होने से लोगों को हुई परेशानी
स्थानीय निवासी नरेश शर्मा, हिम्मत मेहरा, जितेंद्र सिंह, बिट्टू राम आदि ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कई साल पहले महानपुर की आबादी को देखते हुए सब स्टेशन स्थापित किया गया था और आज कई गुणा आबादी बढ़ चुकी है। अधिकारियों के साथ साथ उपमुख्यमंत्री को भी मुलाकात कर पैनल बदले जाने की मांग की जा चुकी है,
लेकिन आज तक कोई हल नहीं किया गया है। हालत यह है कि आए दिन पैनल खराब हो जाता है और लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। गरमी और उमस में बिजली की अतिरिक्त कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पैनल को बदला जाए और इसे अपग्र्रेड किया जाए।
 
 
Back to top button