शिमला: बर्फबारी और बारिश से चौपाले की कई सड़कें बाधित

चौपाल में हिमपात होने से क्षेत्र शीतलहर की चपेट में|
चौपाल में हिमपात होने से क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। चौपाल के ऊपरी क्षेत्र छारकी, खिड़की, धुरला, गढहाला, देईया, गातु, काऊ, काकरा धार, शीला सराहु, थलन और चूड़धार में चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वही निचले क्षेत्र में भारी वर्षा हुई है। इस कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं बर्फबारी के कारण चौपाल-शिमला मार्ग कुछ घंटों के लिए बाधित रहा। लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटा कर यातायात बहाल कर दिया है, जबकि दूसरी ओर चौपाल झोकड़, चौपाल-खद्दर, चौपाल-माटल, चौपाल-झीना, चौपाल-देवत रोड बंद है। चौपाल चौकिया रोड की भी हालत खराब है कच्ची सड़क में गड्ढे पानी से भर गए है।
दत्ता कैंची से लेकर सदराहड़ा तक सड़क में पानी भर गया है। विभाग द्वारा अभी तक चौपाल के सभी संपर्क मार्ग को ना खोले जाने से आम लोगों भारी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों मनोज मलिक, राम लाल बेस्टा, हेमंत चौहान, बिट्टू शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, मदन शर्मा, हेमराज चौहान, श्याम शर्मा ने कहा चौपाल में हिमपात के बाद स्थिति को बिगड़े एक महीने से ज्यादा वक्त हो गया है। सरकार का कोई बड़ा अधिकारी और मंत्री चौपाल के दौरे पर नहीं आया है। इस कारण चौपाल वासियों में सरकार और अधिकारियो के विरुद्ध भारी रोष है।
क्या कहता है विभाग चौपाल की सभी सड़को का सुधार किया जा रहा है। संपर्क मार्ग को खोला जा रहा है।
संजीव कुमार भारद्वाज एक्सईएन पीडब्ल्यूडी चौपाल।





