बदरीनाथ में टेकऑफ करने के दौरान विमान हादसा, चीफ इंजीनियर की मौत

बदरीनाथ से हरिद्वार के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चीफ इंजीनियर की मौत हो गई। बाकी दोनों पायलट घायल हैं। 
बदरीनाथ में टेकऑफ करने के दौरान विमान हादसा, चीफ इंजीनियर की मौत
 
घटनाक्रम के अनुसार, सुबह करीब 7:40 बजे बदरीनाथ से हरिद्वार को उड़ान भरते समय एक प्राइवेट कंपनी (क्रिस्टल इयर मुम्बई) का हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ हेलीपेड पर ही दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

ये भी पढ़े: टॉयलेट में बैठकर कर रहे थे नशा, युवक ने टोका तो कर दी हत्या

इंजीनियर के शरीर के पांच टुकड़े हुए

एसपी ‌तृप्ति भट्ट ने बताया कि हादसे के बाद बाहर उतरते वक्त हेलीकाप्टर की ब्लेट से कटने के कारण इंजीनियर की मौत हो गई। दोनों पायलेट सामान्य रूप से घायल है। बाकी पांच यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

चीफ इंजीनियर विक्रम लांबा हेली गिरने पर सीधे बाहर उतरा और पंखे से कट गया। बताया जा रहा है चीफ इंजीनियर के शरीर के 4-5 टुकड़े हेलीपेड पर पड़े हैं। पायलट के सिर्फ घुटने पर चोट आई है।

Back to top button