बदमाशों ने पहले युवक को दौड़ाया और फिर….. कर डाला ऐसा कांड…

राजधानी में वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है दरअसल नेताजी सुभाष प्लेस के शकूरपुर इलाके में मंगलवार शाम सरेराह पांच-छह लड़कों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर उस पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। हमलावरों ने उसकी दोनों आंखों में भी चाकू मारे। जांच में पता चला कि मृतक पर भी आपराधिक मामले दर्ज थे.
प्रेम प्रसंग की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी चाकू लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद रंजिश व प्रेम प्रसंग की वजह से हमले की आशंका जताई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।जांच में पता चला कि अपराधी पर भी आपराधिक मामले दर्ज थे.
अजीब शिकायत: युवक का चोरी हो गया दिल तो पहुंचा थाने, पुलिस हुई हैरान…
कहासुनी के बाद किये वार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरने वाले युवक की शिनाख्त आजादपुर की एमसीडी कॉलोनी निवासी शानू के रूप में हुई है। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि शानू शाम करीब सात बजे जे ब्लॉक स्थित पार्क में आया था। इसी दौरान चाकू लेकर पांच-छह बदमाश उसके पास आए। किसी बात पर कहासुनी होने के बाद सभी ने उस पर चाकू से हमला शुरू कर दिया।





