बढ़ सकती हैं स्मृति की मुश्किलें, कोर्ट ने मांगे डिग्री संबंधी दस्तावेज

डिग्री संबंधी विवाद में मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से उनकी ग्रेजुएशन डिग्री से जुड़े दस्तावेज जमा कराने को कहा है।साथ ही चुनाव आयोग को स्मृति के चुनावी हलफनामे भी पेश करने को कहा है। शिकायत के मुताबिक अलग-अलग हलफनामों में स्मृति ने अपनी शिक्षा को लेकर अलग-अलग जानकारियां दी हैं।2004 के लोकसभा चुनावों में परचा भरते समय बताया कि 1996 में उन्होंने डीयू से पत्राचार के जरिए बीए किया है। 2011 में राज्यसभा चुनावों में व 2014 के लोकसभा चुनावों में बताया कि 1994 में डीयू के पत्राचार विद्यालय से बीकॉम पार्ट वन किया है।





