बजट से पहले यूपीवालों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सीएम योगी ने मांगी केंद्र से सौगात…

यूपीवालों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने केंद्र सरकार से आर्थिक सौगातों की मांग की है। प्रदेश में अपना पहला बजट पेश करने से पहले दिल्ली पहुंचे योगी ने पीएम मोदी समेत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश के लिए विशेष धनराशि की मांग की है।

सूत्र बताते हैं कि योगी ने केंद्र के मंत्रियों से कहा है कि उन्हें सूबे की जनता के लिए विकास कार्य करने हैं। इसलिए उन्हें अधिक से अधिक धनराशि प्रदान की जाए। दरअसल योगी को इस बात का अहसास है कि उनके कामकाज का हिसाब प्रदेश की जनता पांच साल के बाद नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ही मांगेगी।
इसलिए योगी पर बेहद कम समय के अंदर भाजपा के जरिए प्रदेश की जनता को किए गए वायदों को पूरा करने का दबाव है। प्रदेश की अन्य विकास योजनाओं का दबाव योगी पर पहले से ही है उपर से 36हजार करोड का कृषि ऋण माफी का एलान कर उन्होंने अपनी परेशानी और बढा ली हैै।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी के इस बड़े फैसले से यूपी को मिल गया सब कुछ , पूरी यूपी बोली – हर हर योगी
यूपी में विकास परियोजनाओं के रफ्तार की राह में रोडा बन रहे आर्थिक संकट को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को दिल्ली पहुंचकर पीएम मोदी समेत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की है। रविवार को उन्होेंने शाह, जेटली के अलावा पीयूष गोयल से मुलाकात की। तो सोमवार को योगी ने पीएम मोदी और सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश के विकास के लिए आर्थिक मदद की मांग की है। सूत्र बताते हैं कि केंद्र ने यूपी के विकास के लिए योगी को भरपूर धन देने का आश्वासन दिया है।





