फ्रांस में जरुर ले इन खुबसूरत ‘बुलबुलों’ का मजा
1- फ्रांस में आउटडोर कैम्पेनिंग का एक नया और अनूठा तरीका इन दिनो छाया हुआ है। लोग इसे जमकर पसंद भी कर रहे हैं। यह है बुलबुले का होटल। इसे बोर्डेक्स और सेंट एमेलियोन के जंगलों में बनाया गया है।
2- यहां आप जंगल के बीचोबीच एक बुलबुले में रोमांच के साथ रोमांस करने का मजा ले सकेंगे। फ्रांस में इस तरह के कई होटल बनाए गए हैं। इन इकोफ्रेंडली होटल्स को यहां की लोकल वाइन का नाम दिया गया है।
3- सफेद रंग के इन बबल्स को वुड के फ्लोर पर बनाया गया है। इन्हें बनाते समय लोगों की सभी जरूरतों और सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। बर्फबारी के दौरान यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है।
4- यहां आपको फुल साइज बैड, शॉवर, टॉयलेट, हीटिंग, बिजली और रोशनी की भी सुविधा दी गई है। कुछ बबल्स में जकूजी की भी सुविधा दी गई है। अगर आप यहां आ रहे हैं तो ये बबल्स आपकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं।
5- यहां आप ट्रांसपैरेंट और सेमी ट्रांसपैरेंट टेंट को चूज कर सकते हैं। यहां खाने में आपको सभी फ्रेंच डिश मिलेंगी। आप वाइन, चीज, डक कॉनफिट जो भी ऑर्डर करेंगे आपके बुलबुले में पहुंच जाएगी।
6- कंपनी ने अपने ग्राहकों को सुविधा देने के लिए बोर्डेक्स ट्रेन स्टेशन से एयरपोर्ट तक ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा दी है। रात के अंधेरे में आप खुले आसमान में टिमटिमाते तारों और चांद की चांदनी का मजा ले सकेंगे। फिनलैंड, कनाडा जैसे देशों में भी इस तरह के होटल्स का चलन बड़ा है।