फैमिली के साथ वीकेंड एन्जॉय करने के लिए दिल्ली के आसपास की ये जगहें हैं बेस्ट

वीकेंड में फैमिली के साथ घूमने जाना चाह रहे हैं जहां बच्चों से लेकर बड़ें तक एन्जॉय कर सकें तो लेक और बर्ड सेंचुरी का ऑप्शन हमेशा ही बेस्ट होता है। क्योंकि यहां एक्सप्लोर करने के लिए काफी चीज़ें होती है। तो ऐसी जगहों के लिए आपको दिल्ली से कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं। दिल्ली और इसके आसपास बहुत सारी जगहें हैं जो फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन।फैमिली के साथ वीकेंड एन्जॉय करने के लिए दिल्ली के आसपास की ये जगहें हैं बेस्ट

दिल्ली की ये जगहें हैं पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट

तिल्यार लेक

दिल्ली के पीरागढ़ी से 55 किलोमीटर दूर रोहतक में है तिल्यार झील। जहां जाकर आप अपनी पूरा दिन एन्जॉय कर सकते हैं। झील की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए बोटिंग का ऑप्शन है आपके पास। आसपास का शांत माहौल रिलेक्सिंग के लिए बिल्कुल सही है। इसके साथ ही यहां खाने-पीने की भी अच्छी व्यवस्था है।

सूरजकुंड झील

फरीदाबाद का सूरजकुंड वैसे तो खासतौर से हर साल लगने वाले मेले के लिए मशहूर है लेकिन क्या आप जानते हैं यहां एक झील भी है जहां लोग वीकेंड मनाने के लिए आते हैं। दिल्ली से 20 किलोमीटर की दूरी पर है बहुत ही खूबसूरत और शांत सूरजकुंड झील। जिसे 10वीं शताब्दी में राजा सूरजमल ने बनवाया था। वीकेंड में यहां लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।

सिलिसढ़ लेक

राजस्थान के अलवर में स्थित ये झील दिल्ली से 165 किलोमीटर दूरी पर है। इस झील में आप बोटिंग के साथ-साथ स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और वॉटर जॉर्बिंग जैसे कई सारे एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।

ओखला बर्ड सैंक्चुअरी

सर्दियों में दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर स्थित ओखला बर्ड सैंक्चुअरी में आपको 300 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगीं। जिनमें माइग्रेटरी बर्ड्स भी शामिल हैं। इन्हें देखने और कैमरे में कैद करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे आप। यही वजह है कि यहां वीकेंड के अलावा बाकी दिनों में भी लोगों की उतनी ही भीड़ देखने को मिलती है।

नैनी झील

नैनी झील सिर्फ नैनीताल में ही नहीं दिल्ली में भी है। जी हां, दिल्ली के मॉडल टाउन-2 में नैनी झील है फैमिली के साथ छुट्टी मनाने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन। यहां आप कम पैसों में शिकारे का मजा ले सकते हैं। ये झील सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही खुलती है।

ओसला भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी

ओसला भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी दुनिया के सबसे अच्छे बर्ड सेंचुरी पार्क में से एक है जिसे केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यह राजस्थान में स्थित है। यहां आपको हजारों की संख्या में दुर्लभ और विलुप्त जाति के पक्षी देखने को मिल जाएंगे।

सुल्तानपुर बर्ड सैंक्चुअरी

दिल्ली में धौला कुआं से बमुश्किल 40 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी दिल्ली-एनसीआर वालों के सबसे पसंदीदा वीकेंड डेस्टिनेशन में से एक है। इसे भारत के प्रमुख पक्षी अभयारण्यों में से एक माना जाता है। रंग-बिरंगे पक्षियों को देखना अलग ही एक्सपीरिएंस होता है।

Back to top button