फिल्म के सेट पर कीड़े के काटने से अभिनेता Rajesh Sharma की हालत नाजुक

एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी जैसी कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता राजेश शर्मा का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। हैदराबाद में साउथ सुपरस्टार प्रभास संग एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के वक्त उन्हें एक जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

फिलहाल वह कोलकाता एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अब इस मामले को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी से अपील की है कि वह इस मामले की तुरंत जांच करने का आदेश दें। 

राजेश संग हुई घटना पर AICWA ने उठाए सवाल

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता हैं और उनके द्वारा एसोसिएशन के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर राजेश शर्मा संग फिल्म सेट पर कीड़े द्वारा काटे जाने की घटना को लेकर सवाल उठाए हैं और ट्वीट कर लिखा है-

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ये अपील करता है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी से इस मामले पर गंभीर रूप से संज्ञान लेना चाहिए। वह रामोजी फिल्म सिटी में फौजी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई घटना की तुरंत हाई-लेवल जांच के आदेश दें।

सीएम के आदेश के बाद हाई लेवल जांच में इस बात का पता जरूर लगना चाहिए कि एक्टर राजेश शर्मा को मेडिकल इमरजेंसी क्यों हुई, क्या काम की जगह पर सुरक्षा, साफ-सफाई और इमरजेंसी मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया गया था और क्या प्रोड्यूसर, प्रोडक्शन हाउस या किसी अन्य जिम्मेदार अधिकारी की तरफ से कोई लापरवाही हुई थी। 

अगर इस जांच के दौरान कोई कमी या लापरवाही पाई जाती है, तो सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटना के बाद प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन हाउस से हमारी मांग है कि वह अभिनेता राजेश शर्मा के इलाज का पूरा खर्च उठाएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक सबसे अच्छी मेडिकल देखभाल मिले। फिलहाल राजेश की हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है और फैंस उनके जल्द ठीक होने की कमाना कर रहे हैं।

कब हुई थी घटना

मिली जानकारी के मुताबिक राजेश शर्मा कुछ दिन पहले बाहुबली फिल्म स्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी फौजी की शूटिंग हैदाबाद की रामोजी फिल्म स्टूडियो में कर रहे थे। जंगल इलाके के उनके कुछ सीन्स थे और इसका शूट चल रहा था। अचानक से वहां उन्हें एक जहरीले कीडे़ ने काट लिया।

हालांकि, उस वक्त उनको इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं लगा और वह किसी अन्य मूवी की शूटिंग के लिए कोलकाता आ गए। लेकिन कुछ दिन बाद उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसकी वजह से उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में एडिमट कराया गया। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर यूनिट में उनका इलाज चल रहा है।

इन मूवीज के लिए फेमस हैं राजेश शर्मा

आपतो बता दें कि राजेश शर्मा हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर हैं और वह 1996 में से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम माचिस था, जिससे उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद वह परिणीता, तनु वेड्स मनु, बजरंगी भाईजान और भूत बंगला जैसी कई शानदार मूवीज में नजर आ चुके हैं। हाल ही में उन्हें वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो में देखा गया है।

Back to top button