फिर पिता बने शाहिद अफरीदी, पहले भी ‘बेटियों’ के लिए कह चुके हैं ऐसी बात

पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी पांचवी बार पिता बने हैं। शुक्रवार को अफरीदी ने अपनी पांचवी बालिका के साथ तस्वीर साझा की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अफरीदी ने खुदा का शुक्रिया भी अदा किया। शाहिद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि, वो IPL छोड़कर दुनिया की बाकी टी20 लीग में खेलते दिखाई देते रहे हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग 20 फरवरी से आरंभ होने जा रहा है। अफरीदी के बारे में फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं है कि वो इस लीग में खेलेंगे या नहीं।  पाकिस्तान का यह पूर्व कप्तान कुछ समय से मैदान से दूर है। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में शाहिद अपनी पांचवी बच्ची को गोद में लिए नजर आए। उनके साथ में चार बड़ी बेटियां भी दिखाई दे रहीं हैं। कैप्शन में शाहिद ने लिखा कि, “ऊपर वाले की अनंत कृपा और आर्शीवाद है। मेरे यहां पहले ही चार बेटियां थीं। अब पांचवी बिटिया ने भी हमारे जीवन में कदम रखा है। मैं अपने सभी दोस्तों और चाहने वालों के साथ यह सुखद समाचार शेयर कर रहा हूं।’

जल्द मैदान दिखेंगे धोनी, तैयार हो चुका हैं ये बड़ा प्लान..

आपको बता दें कि मई 2019 में आई उनकी आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ में उन्होंने स्पष्ट लिखा था कि वो अपनी किसी बेटी को क्रिकेट या कोई दूसरा आउटडोर गेम नहीं खेलने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा था कि इस इस निर्णय की वजह सामाजिक और धार्मिक है। अफरीदी की पहले से चार बेटियां हैं। अन्शा, अज्बा, अमारा और अक्शा।

Back to top button