प्रेमी को विवाहित महिला ने दिया धोखे से पॉवर इंजेक्शन, फिर जो हुआ उसे जानकर पुलिस भी हैरान

शादी करने से मना करने पर विवाहिता ने साथियों के साथ मिलकर अपने कुंवारे प्रेमी को ताकत का इंजेक्शन देने के बहाने घर बुलाकर बेहोश कर दिया।

इसके बाद प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर महिला साथियों समेत फरार हो गई। जब युवक के परिवार वालों को घटना का पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

युवक कंगनवाल का रहने वाला अमरजीत(21) है। सूचना मिलने पर चौकी कंगनवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना साहनेवाल पुलिस ने कंगनवाल की पम्मी वर्मा और उसके पांच साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अमरजीत प्राइवेट नौकरी करता है। अमरजीत के अनुसार वह और आरोपी महिला पम्मी वर्मा पहले बिहार में रहते थे। दोनों के घर पास में ही थे। पिछले काफी समय से दोनों में प्रेम संबंध है। लेकिन कुछ समय पहले पम्मी की लुधियाना में शादी हो गई। इसके चलते वह लुधियाना आकर रहने लगी। उसके साथ ही अमरजीत भी यहीं उसके घर के पास ही आकर रहने लगा। पम्मी ने नर्सिंग का डिप्लोमा किया हुआ था। इसके चलते वह ढोलेवाल के पास एक चैरिटेबल अस्पताल में नौकरी करने लगी।

New Year पार्टी में हुआ झगड़ा, पत्नी गई मायके तो पति ने काट डाला प्राइवेट पार्ट

अमरजीत ने बताया कि पम्मी पिछले काफी समय से उसे शादी करने को कह रही थी। जबकि बार-बार उस पर शादी करने के लिए दबाव डाल रही थी। लेकिन वह उसे लगातार इनकार करता रहा। गुरूवार रात पम्मी ने अमरजीत को धोखे से अपने घर बुलाया और ताकत का कहकर बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। वह बेसुध हुआ तो पम्मी ने साथियों के साथ मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे खून से लथपथ अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

चौकी इंचार्ज एएसआई जोगिंदर सिंह के अनुसार पम्मी व उसके पांच साथियों पर आईपीसी की धारा 326, 328, 342 के तहत मामला दर्ज किया है। उनकी तलाश में रेड की जा रही है। युवक का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

Back to top button