प्रेग्नेंसी पर 9 सबसे बड़े कंफ्यूजन और उनके जवाब

गर्भधारण के समय सेक्स से जुड़े कई सवालों को डॉक्टर से शेयर करने में आप असहज महसूस करें. लेकिन ऐसे सवालों के जवाब आपके दिमाग में उमड़ रहे हों, तो क्या करें. ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब यहां पढ़िए… 1. क्या गर्भधारण के लिए ऑर्गेज्म जरूरी है?नहीं, बिल्कुल नहीं. एक अनुमान के मुताबिक 80 प्रतिशत महिलाएं सेक्स के दौरान आर्गेज्म का अनुभव नहीं कर पाती. लेकिन इसके बावजूद महिलाएं प्रेग्नेंट होती है.
2. क्या ओरल सेक्स की वजह से गर्भधारण के चांस कम हो सकते हैं?नहीं, लेकिन अंडोत्सर्ग के दौरान ओरल सेक्स से बचना चाहिए. सलीवा में एंजाइम होते हैं और यह स्पर्म को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
3. गर्भधारण के लिए कितनी बार सेक्स करना चाहिए?स्पर्म की बेहतर सप्लाई के लिए हफ्ते में तीन से चार बार सेक्स करना उचित होता है. तीन और चार दिनों तक स्पर्म जिंदा रहते हैं, इसलिए नियमित सेक्स नियत सप्लाई को सुनिश्चित करते हैं और गर्भधारण की संभावना प्रबल होती है.
4. गर्भधारण के लिए सबसे बढ़िया सेक्स पोजिशन क्या है?अकसर पुरुषों को इस बात की चिंता रहती है, जबकि महिलाएं इस फिक्र में रहती हैं कि कैसे स्पर्म अंदर तक पहुंचे. लेकिन सच्चाई ये है कि इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता. किसी भी पोजिशन में सेक्स किया जा सकता है, जो सहज और आनंद का एहसास दे.
5. क्या आप प्रेग्नेंट होने के लिए ज्यादा सेक्स करती हैं?बहुत सारी महिलाएं इस बारे में चिंतित रहती है कि बहुत ज्यादा सेक्स करके वे स्पर्म की उपलब्धता को घटा रही या उसकी गुणवत्ता को प्रभावित कर रही है. जबकि सच्चाई इसके विपरीत है. अगर पुरुष अपने स्पर्म को स्टोर करके रखता है, तो बड़ी मात्रा में बाहर आता है, लेकिन इसकी बड़ी मात्रा मृत होती है. सेक्स के दौरान बड़ी मात्रा में पुरुष और महिला के जनन क्षमता युक्त हार्मोन भी रिलीज होते हैं. इसलिए अगर आप बच्चे के बारे में सोच रही हैं, तो ज्यादा से ज्यादा सेक्स ठीक है.
6. बच्चे के बारे में सोच रही महिलाओं का लुब्रिकेंट्स या जेल उपयोग करना सही होगा? हो सके तो आप लुब्रिकेंट्स का प्रयोग ना ही करें. हालांकि जो महिलाएं योनि की शुष्कता से पीड़ित होती हैं, उनके लिए यह संभव नहीं है. अगर बिना लुब्रिकेंट्स के सेक्स पीड़ादायक है, तो यह सुनिश्चित करें कि आप सुरक्षित लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल कर रही है, जो शुक्राणु के लिए किसी भी बाधा उत्पन्न नहीं करेगा और शुक्राणुओं को अंडों तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी.
यह भी पढ़े: पहले तीन छात्राओं ने किया सेक्स, फिर सोशल मीडिया के जरिए दिखाया लाईव टेलिकास्ट
7. क्या गर्भधारण के लिए उत्तेजना जरूरी है?पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन सबसे ज्यादा सुबह के समय निर्मित होता है. यह साबित हो चुका है कि स्पर्म स्वस्थ तभी होता है, जब टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा सबसे ज्यादा मौजूद होती है. इसलिए सेक्स करने से पहले अपने मौके को बढ़ाए.
8. गर्भाधान के मौके बढ़ाने के लिए सबसे बढ़िया फर्टिलिटी गैजेट क्या है?इसका सही जवाब है, कोई नहीं. बहुत सारी महिलाएं अंडोत्सर्ग किट्स, एप्स का उपयोग करती हैं. हालांकि गैजेट्स की वजह से आप फर्टिलिटी प्रक्रिया के प्रति बहुत ज्यादा सतर्क हो जाती हैं. हालांकि इससे तनाव भी उत्पन्न होता है.
9. क्या मेरे पार्टनर को इस बारे में चिंतित होने की जरुरत है कि वह कितनी देर तक टिकता है.पुरुष अक्सर बेडरूम में अपनी परफॉरमेंस को लेकर चिंतित रहते हैं और यह उनकी फर्टिलिटी को किस तरह प्रभावित करता है. वे कितनी देर तक टिकते हैं, कितनी साइज है, कितना स्पर्म वे प्रोड्यूस करते हैं. ये सारी चीजें एक स्वस्थ बेबी के लिए मायने नहीं रखती हैं.





