ये छठी क्लास की बच्ची, गुल्लक के पैसो से बनवाए शौचालय

जमशेदपुर के हिल टॉप स्कूल की कक्षा 6 में पढ़ने वाली मोंद्रिता चटर्जी ने अपनी पॉकेटमनी से शौचालय बनाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरत हो मोंद्रिता ने अब तक अपनी बचत से दो शौचालयों का निर्माण करवा दिया है।
नोटबंदी ने ले डूबे मायावती के 11 हजार करोड़

पॉकेटमनी से कराया शौचालय का निर्माण
कांग्रेस का एक और बड़ा नेता बीजेपी में हुआ शामिल
एक अखबार की खबर के मुताबिक झारखंड की इस बच्ची के असाधारण काम से खुश होकर सीएम रघुबर दास ने कहा, मैं अत्यंत खुश हूं कि एक स्कूल की लड़की ने अपनी पॉकेटमनी टॉइलट निर्माण में लगाई। वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। सीएम रघुबर दास ने लोगों से मोंद्रिता से प्रेरणा लेने को कहा।
मोंद्रिता के पिता एक निजी हेल्थ केयर सेंटर करते हैं काम
मोंद्रिता के पिता एक निजी हेल्थ केयर सेंटर में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मोंद्रिता साफ-सफाई को लेकर काफी सजग रहती है।बता दें कि स्वच्छता में मोंद्रिता के योगदान को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से उन्हें सैनिटेशन चैम्पियन सर्टिफिकेट भी मिला है।
2014 के अंत से बचा रही थीं पॉकेटमनी
वहीं मोंद्रिता ने कहती हैं कि वह 2014 के अंत से अपनी पॉकेटमनी बचा रही थी। उन्होंने कहा कि 12 महीनों में मैंने 24 हजार रुपये बचाए। इसमें से मैंने पोटका ब्लॉक में टॉइलट बनवाया।’ मोंद्रिता ने आगे कहा, ‘मैं ऐसा आगे भी करती रहूंगी और बाकियों को भी इस तरह की मुहिम में शामिल होने को कहूंगी।’





