पेट की चर्बी को कम करने के लिए आजमाये ये असरदार घरेलू उपाय

आजकल लोग पेट मोटापे और बढ़ते वजन से ही परेशान नहीं हैं बल्कि पेट की चर्बी भी उनके लिए बड़ी समस्याओं में से एक है। पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग सर्जरी तक का भी सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ घरेलू तरीके हैं जिनके जरिए पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।पेट की चर्बी को कम करने के लिए आजमाये ये असरदार घरेलू उपाय

पेट की चर्बी को कम करेंगे ये उपाय

  1. पेट की चर्बी कम करनी है तो खूब तरबूज खाएं। तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसे खाने से पेट ज्यादा वक्त तक भरा रहता है। इससे फायदा यह होता है कि भूख कम लगती है और खाने पर कंट्रोल होता है। जब खाना कम खाएंगे तो जाहिर है पेट की चर्बी कम होगी।
  2. खाने में सब्जियां, फल, सलाद और दूध जैसी चीजों का सेवन करें। चर्बी और वसा बढ़ाने वाली चीजों को अपने खाने में बिल्कुल भी शामिल ना करें।
  3. रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच शहद और 2 नींबू का रस डालें और उसे पीएं। रोजाना ऐसा करें। एक-दो महीनों में काफी फर्क महसूस होगा।
  4. ज्यादातर लोगों को बंदगोभी पसंद नहीं होती, लेकिन शायद लोग नहीं जानते कि बंदगोभी चर्बी को कम करने में काफी मदद करती है। अगर बंदगोभी की सब्जी पसंद नहीं है तो इसे सलाद के रूप में खाएं..रोजाना कम से कम एक बार।
  5. पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो इसके लिए एक मजेदार टिप है। चर्बी कम करने के लिए आप के हेल्थ ड्रिंक भी बनाकर रोजाना पी सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 गिलास पानी लें और उसमें 3-4 नींबू निचोड़ें, 6-7 तुलसी के पत्ते डालें। अब उसमे खीरे के कुछ टुकड़े डालें, चाहें तो एक खीरे का जूस भी उसमें मिला सकते हैं। अब इस मिश्रण को रातभर के लिए एक बर्तन में ढंक कर रखे दें। सुबह उठकर इसे पीएं। रोजाना इसी टिप को फॉलों करें। इससे ना सिर्फ पेट की चर्बी कम होगी बल्कि चेहरे पर भी जबरदस्त निखार आ जाएगा।
  6. वजन घटाने में लहसुन काफी मददगार साबित होता है तो ठीक उसी तरह पेट की चर्बी को कम करने में भी यह काफी उपयोगी है। इसके लिए रोजाना लहसुन की दो कलियां चबाएं और उसके ऊपर से एक गिलास गुनगुना पानी पी लें जिसमें एक नींबू का रस डला हो।
  7. खाने में जीरा जरूर शामिल करें क्योंकि यह पेट की चर्बी घटाने में मददगार है। इसके अलावा सेब, अनानास, खीरा और टमाटर भी पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक होते हैं। जहां अनानास में ब्रोमीलेन नामक एंजाइम होता है जो चर्बी को कम करने में मदद करता है, तो वहीं सेब के अंदर फायबर और बीटा कैरोटीन होता है जो चर्बी घटाता है।
  8. इसी तरह टमाटर में 9-oxo-ODA नामक एक तत्व होता है जो फैट को कम करने में मदद करता है।
  9. करी पत्ता भी एक ऐसी चीज है जिसके जरिए पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। चूंकि यह आसानी से मिलने वाली चीज है इसलिए इसके सेवन में भी कोई परेशानी नहीं होगी। रोजाना सुबह उठकर खाली पेट 4-5 करी पत्ते चबाएं। कुछ वक्त तक ऐसा ही करेंगे तो पेट की चर्बी से निजात मिलेगी।
  10. पेट की चर्बी बढ़ाने के लिए अजवाइन सबसे बढ़िया उपाय है। इसके लिए रोजाना रात को एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन भिगो दें और सुबह उसे पीसकर थोड़े से शहद में मिलाकर खाएं। एक महीने तक रोजाना ऐसा करें और फिर कमाल देंखें।
  11. एलोवेरा को भी पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे कारगर उपाय माना जाता है। इसके लिए या तो एलोवेरा का जूस रोजाना पीएं या फिर एलोवेरा की पत्ती के अंदर का गूदा निकालकर उसमें संतरा या मौसंबी का जूस मिलाकर रोजाना पीएं। कुछ ही हफ्तों में चर्बी कम होने लगेगी।
  12. रोजाना सुबह ग्रीन टी पीएं इससे पेट की चर्बी यानि बैली कम करने में मदद मिलेगी और मोटापा भी कम होगा।
  13. ग्रीन टी पीने के अलावा नियमित रूप से योगा करें। यकीन मानिए इससे एक महीने के अंदर ही चमत्कारिक असर देखने को मिलेगा।
  14. रोजाना सुबह-शाम टहलें, पेट की चर्बी कम होगी। इसके अलावा रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में एक या दो चम्मच शहद मिलाकर पीएं। ऐसा करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।
  15. दही को भी चर्बी और मोटापा घटाने में काफी कारगर माना जाता है। रोजाना एक वक्त दही खाने से कुछ ही महीनों में चर्बी कम होगी। दरअसल दही शरीर में मौजूद फैट को पिघलाने में मदद करती है और उसकी वजह से चर्बी कम हो जाती है।
  16. पुदीना भी चर्बी को कम करने में मदद करता है। इसके लिए पुदीना रोज खाएं। आप पुदीने की चाय भी पी सकते हैं या फिर पुदीने की चटनी या रायता बनाकर भी ले सकते हैं। किसी भी फॉर्म में खाएं, लेकिन एक वक्त पुदीना रोजाना खाएं।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार ने बुजुर्गो को दिया बड़ा तोहफा, अब फ्री में होगी यात्रा

पेट की चर्बी बढ़ने के कारण

आजकल लोग जिस समस्या से ज्यादा ग्रस्त हैं वो है चर्बी। बदलते लाइफस्टाइल और भाग-दौड़ भरी जिंदगी के अलावा खाने-पीने की गलत आदतें पेट और बाकी हिस्सों में चर्बी बढ़ने की मुख्य वजह हैं। इसके अलावा कई और वजह हैं जिनके कारण चर्बी बढ़ती है।

  1. ज्यादा देर तक एक ही जगह पर बैठे रहने के कारण पेट और शरीर के बाकी हिस्सों में चर्बी बढ़ जाती है।
  2. ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद बैठे रहते हैं और जरा भी नहीं घूमते-फिरते। इससे भी पेट की चर्बी बढ़ जाती है।
  3. खाना खाते ही सोने से भी चर्बी बढ़ जाती है।
  4. कई लोग बहुत कम सोते हैं जिसकी वजह से उनके शरीर पर भी फर्क बढ़ता हैं। इनमें से एक प्रभाव शरीर के कुछ हिस्सों में बढ़ी चर्बी के रूप में देखने को मिलता है।
  5. ज्यादा तली-भुनी और कार्बोहायड्रेट वाली चीजें खाने से भी चर्बी बढ़ती है।
  6. शराब पीने और धूम्रपान करने से भी पेट पर चर्बी बढ़ती है।
Back to top button