पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने Ex भाजपा मंडल अध्यक्ष को जमकर पीटा, नाक से निकला खून

शिवपुरी/ग्वालियर.बीती रात कोलारस के होटल फूलराज में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के सामने भाजपा के दो नेता आपस में भिड़ गए।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने Ex भाजपा मंडल अध्यक्ष को जमकर पीटा, नाक से निकला खून
भाजपा पार्षद गोविंद अग्रवाल के पुत्र के शादी समारोह हुए इस झगड़े के दौरान शराब के नशे में बताए जा रहे कोलारस भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व सरपंच परमाल सिंह रघुवंशी को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने धक्का देकर मुक्का मार दिया, इससे उनकी नाक में चाेट आई है। शनिवार को परमाल सिंह ने कोलारस थाने में लिखित शिकायत भी की है। हालांकि पुलिस ने जैन के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है।

ये भी पढ़े: पूर्व मंत्री कमल पटेल को BJP ने दिया नोटिस, चंद घंटे बाद संगठन मंत्री से मिलने पहुंचे

मजबूरी में मुझे हाथ उठाना पड़ा
दरअसल, परमाल सिंह रघुवंशी ने झा से कहा कि जितेंद्र जैन गोटू ने आपके खिलाफ अपशब्दों का उपयोग किया है। वो किसी की नहीं सुनते हैं। जब वह जिला पंचायत अध्यक्ष थे तो मैंने सरपंच रहते हुए ग्राम पंचायत पनवारी के सचिव को कई बार हटाने काे कहा, लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बात पर जितेंद्र जैन ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। बकौल जैन परमाल सिंह शराब के नशे में था और बदतमीजी पर उतारू हो गया था। मजबूरी में मुझे हाथ उठाना पड़ा। उधर परमाल का कहना है कि जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी और मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि आप रिपोर्ट कराएं। यह आपका निजी मामला है।
Back to top button