पीएम मोदी का बयान, अगर ये राज खुला तो बात दूर तक जाएगी बात…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के सुमेरपुर में कहा कि राजस्थान में भाजपा को विजयी बनाने का फैसला यहां की जनता ने कर लिया है। लोग भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय ले चुके हैं। अब हमें हर पोलिंग बूथ जीतना है। हमारा नारा ‘मेरा पोलिंग बूथ सबसे मजबूत’ होना चाहिए। राजस्थान की जनता कांग्रेस और उसकी नीतियों को नकार चुकी है।
मोदी ने कहा कि आजादी के बाद चुनाव जीतने के लिए जाति का जहर किसने फैलाया? अमीर-गरीब का फासला किसने पैदा किया? गांव और शहर का फासला किसने पैदा किया? क्या कांग्रेस के शासन में किसानों की स्थिति बहुत अच्छी थी? क्या किसान के घर के बाहर ट्रैक्टर खड़े थे? क्या किसान के घर के बाहर दो-दो मारुति कार खड़ी थी? क्या किसान के बच्चे विदेश में पढ़ते थे? किसान को मंडी में उसकी फसल का उचित पैसा मिलता था?
तेलंगाना में राहुल का बड़ा ऐलान, सबको देंगे 5 लाख रुपये
पीएम ने कहा कि कांग्रेस पहले अपनी चार पीढ़ियों का हिसाब दे, फिर मुझसे चार साल का हिसाब मांगे। कांग्रेस ने जो काम नहीं किया, उसका जवाब मोदी से मांग रहे हैं। अरे चार पीढ़ी का पहले जवाब दो फिर चार साल का जवाब मांगो। यूपीए के कार्यकाल में देश में वीवीआइपी हेलीकॉप्टर का घोटाला हुआ। हम सरकार में आने के बाद उस घोटाले की जांच में निकले और उसमें से एक राजदार हमारे हाथ लग गया। आज अखबारों में पढ़ा होगा भारत सरकार उस राजदार को दुबई से ले आई है। अब ये राजदार राज खोलेगा तो पता नहीं बात कितनी दूर तक जाएगी। आपके एक वोट की ताकत से वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाले का ये राजदार मिशेल दुबई से वापस लाया गया है।
अरे जिस नामदार को अपनी पार्टी के जाट नेता कुंभाराम जी और कुंभकरण के बीच अंतर नहीं पता है वो सत्ता में आकर सोएंगे ही। मैं कांग्रेस के नामदार को चुनौती देता हूं कि वे बिना पर्चा हाथ में लिए क्रम से कांग्रेस के अध्यक्षों का नाम बता दें। भ्रष्टाचार ही कांग्रेस का शिष्टाचार है।
दौसा में मोदी बोले, कांग्रेस के पास न नीति है ना ही नीयत की संभावना
राजस्थान के दौसा में मोदी ने कहा कि देश को चलाने के लिए सशक्त नेतृत्व की जरूरत होती है, न इनके (कांग्रेस के) पास नीति है, ना ही नीयत की संभावना है। दौसा का बना झंडा बापू ने पहली बार फहराया था, दौसा की खादी की पहचान पूरे देश में है। पूरा देश यहां के बुनकरों को नमन करता है। यह देश इस बात के लिए गर्व करता है कि दौसा की बात आते ही देश के तिरंगे की बात आती है।
उनके मुताबिक, जब गांधी जी ने खादी से भारत को आजाद करने का सपना देखा तो यही दौसा दौसा की खादी का पैटर्न पूरे देश में जानी जाती है। आजादी की जंग में खादी की भूमिका रही, जिस खादी के द्वारा महात्मा गांधी स्वावलंबन के लिए काम करते थे, नकली गांधी परिवार ने खादी का नामोनिशान मिटा दिया। किसी कांग्रेसी नेता के मुंह से खादी की बात नहीं निकलती। गांधी बापू की जैकेट मोदी जैकेट कैसे बन गई, इसकी उनको मिर्ची लगती है। एक समय 11 लाख लोग खादी का काम करते थे, हम इसे 22 लाख तक ले जाएंगे।
मोदी की अलवर रैली की खास बातें
-पाली का 11 पोलिंग बूथ जीतना है।
-राजस्थान का हर पोलिंग बूथ जीतना है
-मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत नारा दिया
-मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा भाजपा चुनाव जीत चुकी है
-कांग्रेस हार के कारण तलाशने में जुटी है
-कांग्रेस यह कोशिश में है कि नामदार के सर हार का ठीकरा न फूटे
-प्रधानमंत्री मोदी ने जातिवाद ऊंच-नीच का भेद गांव शहर का भेद अमीर गरीब का भेद करने का कांग्रेस पर आरोप लगाया, जनता का भला नही करने का लगाया आरोप
-मोदी के 4 साल का हिसाब पूछने से पहले चार पीढ़ियों का हिसाब दे कांग्रेस :-मोदी
-भ्रष्टाचार पर भी बोले मोदी किसान का पैसा खाया कांग्रेस ने देश की जमीनें बेची कांग्रेस ने
-राजस्थान के पिछड़ेपन का एक ही कारण रही कांग्रेस
-भारत के पिछड़ेपन के पीछे केवल एक शासक एक परिवार जिम्मेदार
-राहुल गांधी पर कसा तंज कांग्रेस पर साधा निशाना राहुल के बयान को बनाया हथियार
-कुंभाराम की जगह कुंभकरण बोल दिया था राहुल ने
-कुंभकरण की तरह सोने वाले को राजस्थान नहीं सौंपा जा सकता
-जिसको पार्टी के कार्यकर्ता के नाम और कुंभकरण में फर्क नहीं पता वह कैसे चलाएंगे राजस्थान
-भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर कसी नकेल
-मोदी ने कहा, घर-घर से ढूंढ कर निकाल लूंगा भ्रष्टाचारियों को
-किसानों का 90000 करोड रुपया बचाया
-जो लोग हैं ही नहीं उनके नाम से उठता था पैसा सभी पुरानी फाइलें खोली जाएंगी
-मोदी ने बाड़मेर जिले में जमीन खरीद फरोख्त के मामले में रॉबर्ट वाड्रा का नाम लिए बगैर पूरी कहानी बताई





