आर्मी की फायरिंग से पाकिस्तान में फैला बर्बादी का मंजर; लगे लाशो के ढेर

आर्मी की फायरिंग से पाकिस्तान में फैला बर्बादी का मंजर; लगे लाशो के ढेर…. माछिल में लाइन ऑफ कंट्राेल (LoC) पर 3 जवानों के शहीद होने के बाद बॉर्डर पर भारत जोरदार कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान का दावा है कि भारत के जवाबी हमलों में उसके 11 नागरिक मारे गए हैं। इसके पहले पाकिस्तान ने बुधवार सुबह से पांच जगहों पर सीजफायर वॉयलेशन किया। हालांकि अभी तक इन फायरिंग में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

पाक ने क्या दावा किया…
– पाकिस्तानी वेबसाइट द डॉन के मुताबिक, भारत ने लवात एरिया में बुधवार को भारी फायरिंग की। मोर्टार भी दागे। इस दौरान एक बस भी इसकी चपेट में आ गई।
– इसमें मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। पाकिस्तान के इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशंंस ने बताया कि इंडियन आर्मी ने इस हमले में जख्मी लोगों को लेकर जा रही एम्बुलेंस को भी निशाना बनाया।
भारत ने जोरदार कार्रवाई में क्या किया?
– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन आर्मी माछिल, पुंछ, केल और राजौरी सेक्टर में जोरदार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पाकिस्तान की 4 चौकियों को निशाना बनाया गया।
– कार्रवाई के दौरान इंडियन आर्मी ने 120 मिमी के भारी मोर्टार और मशीन गनों का इस्तेमाल किया गया।





