पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते वक्त इमरान खान का ऐलान, पायलट को कल करेंगे रिहा

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के अपनी संसद में ऐलान किया है कि वह शांति चाहते हैं और भारतीय पायलट को कल रिहा कर देंगे.

पाकिस्तानी संसद को संबोधित कर रहे हैं इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम आगे कोई लड़ाई नहीं चाहते हैं, और इसके लिए मैंने कल पीएम नरेंद्र मोदी से भी बात करने की कोशिश की है. लेकिन हम जो ये कोशिश कर रहे हैं, उसे कमजोरी न समझा जाए.

अभिनंदन पर पाकिस्तान ने रचा नया षड्यंत्र, भारत की दो-टूक, बिना शर्त हो रिहाई

LoC पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी, मनकोट, खारी करमारा और देगवार में सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान सुबह 6 बजे से इन इलाकों में फायरिंग कर रहा है. भारतीय जवान पाकिस्तान की इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.
Back to top button