निर्भया केस : कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट, अब दोषियों को इस तारीख को होगी फांसी

नई दिल्‍ली। निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों का नया डेथ वारंट कोर्ट ने जारी कर दिया है। चारों दोषियों को अब 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा।

निर्भया

इससे पहले मामले में दोषी मुकेश की दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दिया। बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को 22 जनवरी सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाने की तारीख तय की थी। लेकिन इसके बाद दोषी मुकेश सिंह कोर्ट पहुंच गया था।

Also Read : बड़ी खबर: केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं निर्भया की मां, इस पार्टी से हुई बात…

वहीं, इस मामले में नया डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि जब तक दोषियों को फांसी पर नहीं लटका दिया जाता है, तब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिलेगा। मुझको पिछले सात साल से तारीख पर तारीख दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर जगह निर्भया के गुनहगारों का ही मानवाधिकार देखा जा रहा है। हमारा मानवाधिकार कोई नहीं देख रहा है।

Also Read : भारत के बाद अब चीन की अर्थव्यवस्था को सबसे बड़ा झटका, 29 साल के निचले स्‍तर पर जीडीपी

शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया कांड के दोषी मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी थी। गुरुवार रात गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति कोविंद के पास दया याचिका की फाइल भेजी थी और उसे खारिज करने की सिफारिश की थी। अदालत निर्भया के चारों दोषियों को फांसी की सजा पहले ही सुना चुका है।

Also Read : निर्भया केस : दो‍षी विनय ने की सुसाइड की कोशिश, हुआ ऐसा तो अभी फांसी से सकता है बच

Back to top button