नाबालिग लड़की के साथ गलत काम, दादी पर लड़कों को उकसाने का आरोप

बेगूसराय.12 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है। तीन युवकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। लड़की ने अपने ही दादी पर युवकों पर उकसाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है।
नाबालिग लड़की के साथ गलत काम, दादी पर लड़कों को उकसाने का आरोप
दादी समेत आरोपियों पर केस दर्ज…
पीड़िता ने अपनी दादी पर ही तीनों युवकों को उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर पीड़िता का मेडिकल कराया तथा पीड़िता की दादी के साथ तीन युवकों पर मामला दायर किया है।
घटना के संबंध में दी गयी जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की 12 वर्षीय छात्रा को उसकी दादी ने अपने आवास पर बुलाया तथा पहले से घर में मौजूद चंद्रकांत पाठक, पंकज कुमार तथा नीतीश कुमार को सौंप दिया। जिसके बाद तीनों युवकों ने मिलकर पीड़िता के साथ रेप किया।
सुबह में बहन को रोते देख पांच वर्षीय भाई ने अपने पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। बता दें कि पीड़िता के माता पिता दिल्ली में रहते हैं।
Back to top button