आंध्रप्रदेश: नक्सलियों ने टीडीपी विधायक सहित 3 की हत्या की

नक्सलियों ने आंध्रप्रदेश में एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए टीडीपी के एक एमएलए सहित तीन को मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों में टीडीपी विधायक किदार सर्वेश्वर राव, पूर्व विधायक एमएलए श्रीवेरी सोमा व एक अन्य शामिल है। इन तीनों की हत्या विशाखापट़टनम जिले के अराकू घाटी में गोली मारकर की गई। नक्सली हमले में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम आयुष्मान भारत का किया शुभारंभ
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने कई बार उन्हें हत्या की धमकी दी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है। सर्वेश्वर राव हाल ही में वाईएसआरसीपी से अलग होकर टीडीपी में शामिल हुए थे। राव सीएम चंद्रबाबू नायडू की कैबिनेट में मंत्री थे। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के हमले में राव के पर्सनल असिस्टेंट की भी मौत हो गई है। यह घटना डुब्रीगुंडा में हुई है।





