नए जोड़ों को गिफ्ट में “कंडोम और किट” देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में सरकार नए शादी-शुदा जोड़ों को ‘शगुन’ में ऐसा गिफ्ट देने की तैयारी कर रही है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। सरकार की ओर से शगुन में एक किट दी जाएगी, जिसमें कंडोम समेत गर्भनिरोधक दवाई और दूसरी जरूरी चीजें होंगी। सूत्रों के मुताबिक शादियों में दिया जाने वाला ये शगुन आशा वर्कर्स नाम के संस्थान की मदद से बांटे जाएंगे।नए शादी-शुदा जोड़ों को

खबर के मुताबिक सरकार अपनी मिशन परिवार विकास योजना के तहत इस मुहिम की शुरुआत करने जा रही है। साथ ही वो अपनी इस योजना का ऐलान 11 जुलाई को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर करेगी।

मिशन परिवार विकास के प्रोजेक्ट मैनेजर अवनीश सक्सेना का कहा है कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य नए जोड़ों को शादी-शुदा जिंदगी से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि इसके साथ नए जोड़ों को ब्रोशर भी दिए जाएंगे जिनमें फैमिली प्लानिंग से जुड़ी अहम जानकारियां होंगी।

हालांकि, ये सवाल उठा कि जिन्हें पढ़ना नहीं आता उनके लिए इन ब्रोशर्स का क्या काम? इस पर जवाब देते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि आशा वर्कर्स के कार्यकर्ता पढ़कर उन नए जोड़ों को इस बारे में जानकारी देंगे।

Back to top button