मुस्लिम धर्म से परेशान परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म, फिर जो कहा उसके बाद आप भी…

नई दिल्ली: धर्म परिवर्तन करने का मामला लगातार बढ़ते ही जा रहा है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक मुसलमान परिवार अपने पड़ोसी मुस्लिम परिवार से तंग होकर हिंदू धर्म अपना लिया।

मजहब और धर्म परीवर्तन के नाम पर भड़काता था पड़ोसी

मामला बिहार के बेगुसराय के पोखरिया इलाके का है। जहां अनवर नाम के मुस्लिम शख्स अपने बेटों के साथ हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू बन गए। अनवर पेशे से वकील है। अनवर जहां रहता है उसके पड़ोस में 12 मुसलमान परिवार रहता है। अनवर अपने ही मुस्लिम पड़ोसियों से इस हद तक परेशान हो गया कि उन्हें ये बड़ा कदम उठाना पड़ा। अनवर का कहना है कि वह अपने पड़ोसी से बहुत परेशान था इस वजह से मजहब बदलने का फैसला लिया।

अनवर उर्फ आनंद ने बताया कि उसका पड़ोसी सईद दिन रात मजहब के नाम पर, धर्म परिवर्तन के नाम पर बहस करता था। धर्म के मुद्दे को लेकर परेशान कर रहा था। वह मुझे कहता था कि मैं नमाज नहीं पढ़ता। मेरे घर के बाहर वह खचरा फैला देता था। आनंद का कहना है कि वह मजहब को नहीं मानता है। उसके लिए सभी धर्म एक समान है। आनंद का कहना है कि मैं एक मानवतावादी विचारधारा को मानता हूं और इसी लिए मैंने कई बार मंदिर निर्माण के लिए भी पैसे दान किए हैं।

मेरे मानवतावादी विचारधारा की वजह से मेरे पड़ोसी मुझे हर वक्त परेशान किया करते हैं कि मैंने मंदिर के लिए दान क्यों दिया। यहां तक कि कई बार मुझसे यह भी पूछा जाता था कि मैं बीफ क्यों नहीं खाता और मेरे बच्चों को मदरसे में पढ़ाने के लिए भी दबाव बनाया जाता था।

आनंद ने आगे बताया कि उसे करीब 40 मुसलमानों ने इस्लाम का सही तरीके से पालन करने के लिए धमकाया और कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करेगा तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

धर्म परिवर्तन के बाद आनंद के दोनों बेटों का नाम भी बदल गया है। बेटे मोहम्मद आमिर ने अपना नाम अमन भारती और मोहम्मद शाबिर ने अपना नाम सुमन भारती से रखा है। वहीं आनंद ने बताया कि अब उनकी पत्नी भी धर्म परिवर्तन करने जा रही हैं।

liveindia.live से साभार

Back to top button