दो स्कूली बच्चों का हुआ अपहरण, तलाश जारी

सुलतानपुर, 20 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। गोसाईगंज थाना के कटका बाजार के पास से दो स्कूली बच्चों का अपहरण बाइक सवार बदमाशों के द्वारा किया गया। साथ ही बदमाशों द्वारा बच्चों के अभिभावको से फिरौती की मांग की गयी।
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के महिलो आशापुर के रहने वाले राकेश कुमार के दो पुत्र प्रियांश, दिव्यांश सरस्वती शिशु मंदिर कटका में पढ़ते थे। स्कूल से वापस आने के दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया। साथ ही बदमाशों के द्वारा फिरौती की मांग भी गयी। जब परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। जिसके चलते अभिभावको द्वारा प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिस पर थानाध्यक्ष गोसाईगंज का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। कार्यवाही की जा रही है। साथ ही प्रकरण पर एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि वारदात की सूचना है। पुलिस टीमें जांच में जुट गईं हैं। जल्द ही बच्चों को ढूढ़ लिया जाएगा।
रिपोर्ट- रोहित दूबे





