इस देश में गाय को माना जाता है खतरनाक जानवर, जानें क्यों

 भारतीय सभ्यता में गाय को मां समान माना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि ये भी कहा जाता है गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। और तो और भारत में किसी सीधे आदमी की तुलना भी गाय से की जाती है। लेकिन एक देश ऐसा भी है जो गाय को खतरनाक जानवर मानत

यह भी पढ़े: OMG: इस नीम के पेड़ से निकलती है हर रोज 10 लीटर बीयर

इस देश में गाय को माना जाता है खतरनाक जानवर, जानें क्यों

ये कोई छोटा-मोटा देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धाक जमा चुका है. सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन में एक टन से ज्यादा वजनी पशु लोगों को कुचलकर या टक्कर मारकर उनकी जान ले लेते हैं। ब्रिटेन में पिछले 15 वर्र्षों में गाय 74 लोगों की जान ले चुकी है इसलिए इसे खतरनाक जानवरों की सूची में शामिल किया गया है। 
 

लंदन के हेल्थ एड सेफ्टी एक्जीक्यूटिव ने ये आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार गाय, कुत्तों से ज्यादा जानलेवा बनी क्योंकि कुत्तों ने 2005 से 2013 के बीच 17 लोगों की जान ली जो गाय द्वारा मारे जाने वाली संख्या से कम है।

इन आंकडों के बाद एचएसई ने किसानों को सलाह दी किवे अपने पशुओं को पब्लिक फुटपाथ के करीब खेत में न छोडें जिससे कुछ हद तक ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button