तो इसलिए आने वाली एक जनवरी 2019 को मनाया जाएगे काला दिवस, जानें क्यों?

हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारी महासंघ के तहत तमाम कर्मचारी एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार प्रदेश एनपीएस संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश ठाकुर, महासचिव भरत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया की अगुवाई में नव वर्ष 2019 पर काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शित करेंगे.
एनपीएस कर्मचारी महासंघ के राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि 1 जनवरी, 2004 को तत्कालीन केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दी जाने वाली पेंशन को बंद करते हुए एनपीएस नीति के तहत नेशनल पेंशन योजना लागू की थी. इससे देश के सभी कर्मचारी वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.
हैंडसेट संबंधी नियमों को कड़ाई से लागू कराने पर सरकार कर रही है विचार
15,000 टन यूरेनियम का भारत करेगा भंडार, मिलेगी स्वदेशी खदानों से मदद!
इस पेंशन योजना के लागू होने के बाद कर्मचारियों की पेंशन को बंद कर दिया गया है और कर्मचारियों को कॉरपोरेट जगत में डाल दिया गया है. इससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं रहा. देश के तमाम कर्मचारियों से यह आह्वान किया जा रहा है कि 1 जनवरी, 2019 को इतिहास के काले दिवस के रूप में मना कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया जाए. शर्मा ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार को संघ के जरिए कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है, इसलिए हम प्रदर्शन करने को विवश हैं.





