ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी प्रियंका गांधी के आने के बाद, अब ऐसी होने वाली है पीएम मोदी के 2019 की राह

प्रियंका गांधी को लेकर ब्रज के ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्रा ने बड़ी भविष्यवाणी की है। कांग्रेस हाईकमान ने प्रियंका को महासचिव बनाकर मास्टर स्ट्रोक खेला है, तो वहीं इस कदम से विपक्षी हैरान हैं।

कांग्रेस में लंबे समय से प्रियंका को बड़ा चेहरा बनाकर मैदान में उतारने की मांग भी चली आ रही है, लेकिन क्या प्रियंका गांधी के सितारे उन्हें वो मजबूती प्रदान करते हैं, जिससे वह पीएम मोदी से टक्कर ले सकें। इन दोनों में कौन अधिक ताकतवर है, पढ़िये ये रिपोर्ट।

 

ये बोले ज्योतिषाचार्य

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि प्रियंका गांधी का जन्म मिथुन लग्न में हुआ है। जन्म की राशि वृश्चिक है। जन्म के समय लग्नाधिपति बुध की केंद्रवर्ती अवस्था एवं बृहस्पति की युति, नवमांश में बुध की स्वग्रही अवस्था है, इससे साफ है कि प्रियंका को राजनीति की दुनिया में अत्यंत लोकप्रियता प्रदान होगी।

अब सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर 5 दिनों के भीतर होगी सुनवाई

इसके साथ ही प्रियंका के जन्म के समय जनता से मिलने वाले सहयोग एवं प्रेम का अधिपति जहां बुध है, वहीं राजनीतिक सफलता के लिए आवश्यक पंचमाधिपति की अपने घर से पंचम अवस्था है, यहां प्रचंड रूप से जनता का समर्थन प्राप्त करने वाला सिद्ध होगा।

कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाएंगे पीएम मोदी

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मकालिक राशि भी वृश्चिक ही है, जो कि प्रियंका गांधी की है। प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में पीएम मोदी को चुनौती दे सकती हैं।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी और प्रियंका गांधी दोनों की ही साढ़ेसाती चल रही है, जिसके फलस्वरूप पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में इस बार कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाएंगे, वहीं प्रियंका गांधी के योगकारी शनि एवं बृहस्पति की उत्तम अवस्था के कारण भाजपा को एवं अन्य पार्टियों को गंभीर रूप से हांनि होगी।

Back to top button