जेल के बंदियों ने भूख कर दी हड़ताल, बंदियों को पेशी पर नहीं भेजा न्यायालय…..

खराब खाने और इसकी शिकायत करने पर डिप्टी जेलर पर गालीगलौज का आरोप लगाकर शुक्रवार को जिला जेल के बंदियों ने भूख हड़ताल कर दी। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह और अधीनस्थ स्टाफ बंदियों को मनाने में लगा हुआ है लेकिन बंदी उच्चाधिकारियों को बुलाए जाने की मांग पर अड़े हैं।

इसी के चलते जिला जेल से बंदियों को पेशी पर न्यायालय भी नहीं भेजा जा सका है। बंदियों को ले जाने के लिए आया पुलिस वाहन जेल के बाहर खड़ा है। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ बंदी आजकल हो रही सघन तलाशी लिए जाने का विरोध कर रहे थे। उन्हें समझा दिया गया है। बंदियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

Back to top button