जीत के जश्न में डूबा AAP पार्टी के लिए आयी बुरी खबर, चली गोली…हुई मौत

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार देर रात महरौली से नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमले से हड़कंप मचा हुआ है।

इस हमले में गोली लगने से कार में मौजूद अशोक मान नाम के कार्यकर्ता की मौत हो गई और अन्य कार्यकर्ता हरेंद्र के पेट में गोली लगी, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो यह हत्या निजी दुश्मनी का परिणाम है और इसका राजनीति से कोई तालुल्क नहीं है।

दक्षिण पूर्व के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक, हमले में एक ही शख्स शामिल था और उसके निशाने पर AAP विधायक नरेश यादव नहीं थे। हमलावर ने टारगेट करके अशोक मान पर हमला किया था, जिसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: 62 सीटों पर ‘आप’ ने लहराया जीत का परचम, दिल्ली में केजरीवाल की हैट्रिक

रात 10 बजे के बाद हुआ हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, हमला मंगलवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। हमले की सूचना लोगों को AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के ट्वीट से मिली। उन्होंने लिखा था- ‘महरौली के विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला। अशोक मान की सरेआम हत्या। ये है दिल्ली में कानून का राज। 

दरअसल, चुनाव जीतने के बाद नरेश यादव महरौली इलाके में स्थित बाबा लटूरिया मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय वसंत कुंज के फोर्टिस हॉस्पिटल के पास उनके काफिले पर बाइक से आए एक युवक ने गोली चला दी। बताया जाता है कि वह ओपन कार में थे। फायरिंग में नरेश यादव तो बच गए, लेकिन कार में मौजूद अशोक मान को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मान पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जांच कर रही है कि हमलावर ने नरेश यादव को मारने के इरादे से हमला किया था या मान निशाना थे।

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने वारदात की पुष्टि की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। देर रात आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया- AAP विधायक और उनके साथ मौजूद वालंटियर पर पर फायरिंग। एक वालंटियर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। 

Back to top button