जीएसटी से डरे व्यापारियों ने आॅर्डर रोके, बस्ती नौ में कारोबारियों ने दिया धरना

  • जालंधर. जीएसटीशुक्रवार रात 12 बजे के बाद लागू हुआ पर इसे लेकर सिटी में पूरा दिन हलचल रही। पूरी जानकारी नहीं होने से घबराये कारोबारी बिल काटने से बचते रहे। व्यापारियों को नए तरीके से बिल काटने और वैट में खरीदा स्टाॅक जीएसटी में तबदील करने की जानकारी नहीं है। सरकारी तौर पर अधूरी तैयारी ने हालात और खराब कर दिए। लैटर आॅफ अंडरटेकिंग जीएसटी में ड्राॅ बैक का प्रोसीजर आने से इंजीनियरिंग गुड्स के ऑर्डर रुक गए। जीएसटिन होने से हजारों लोग पहले दिन बिल नहीं काट पाएंगे। इस बीच टैक्स दरें बढ़ने से गुस्साए व्यापारी सारा दिन विरोध जताते रहे।
    जीएसटी से डरे व्यापारियों ने आॅर्डर रोके, बस्ती नौ में कारोबारियों ने दिया धरना
     
    फिल्लौर में कच्चे चमड़े का कारोबार करने वालों ने काम रोकने का ऐलान किया। कैंट में दुकानदार काम बंद कर आंदोलन पर रहे। गुड़मंडी में ट्रेड-इंडस्ट्री ने मीटिंग करके जीएसटी पर विरोध जताया। कैंट के बाजारों में भी धरना हुआ। सबसे बड़ा विरोध रात 11 बजे खेल उद्योग संघ ने किया। जैसे ही प्रेसिडेंट हाउस में जीएसटी लागू करने के लिए समारोह स्टार्ट हुआ, व्यापारी धरने पर बैठ गए। रात 12 बजे टैक्स होने की घंटी बजने तक नारेबाजी चलती रही।
    नई इमारत शिफ्ट करने के चक्कर में लोगों के रिकाॅर्ड अटके

    ये भी पढ़े: हरियाणा और चंडीगढ़ में सस्ती हो गई ये सब चीजें

    स्टेटटैक्सेशन डिपार्टमेंट ने पुराने आॅफिस को बस स्टैंड के सामने जीएसटी भवन में शिफ्ट करने का काम स्टार्ट किया है। लोगों का रिकाॅर्ड बांधकर नई इमारत में भेज दिया। स्टाफ पुराने आॅफिस में ही है। जिन्होंने नए वैट नंबर अभी अभी लिए हैं या जिन्होंने पुराने सर्टिफिकेट निकलवाने हैं, उन्हें दिक्कत आई। दूसरी दिक्कत यह है कि नई इमारत में सिर्फ जीएसटी को लेकर आईटी प्रबंधन है। पुराने सिस्टम को वहां पर सैट करने के लिए प्रबंध होना बाकी है।

     
     
Back to top button