जाये यहाँ घुमने पहाड़ों में बिछी बर्फ की परत सैलानियों को करती है आकर्षित


पर्यटन नगरी मनाली में धीरे-धीरे पर्यटन कारोबार गति पकड़ने लगा है। सैलानियों की आमद बढ़ते ही मनाली में चहल-पहल बढ़ने लगी है। बाहरी राज्यों से सैलानियों को लेकर मनाली आ रही वॉल्वो बसों की संख्या भी बढ़ गई है। 35 से 40 वोल्वो बसे हर रोज दिल्ली से मनाली रूट पर अपनी सेवाएं दे रही है साथ ही अन्य राज्यों से भी 8 से 10 बसे सैलानियों को लेकर मनाली दस्तक दे रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ते ही मनाली में ग्रीन टैक्स बेरियर का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है।
दशहरा सीजन में उम्मीद से कम सैलानी आने से कारोबार भी फीका रहा है लेकिन पहाड़ों में हुई बर्फ़बारी से क्रिसमस और न्यू इयर सीजन के बेहतर रहने की उम्मीद जगी है। मनाली के पर्यटन स्थलों में भी सैलानियों की भीड़ बढ़ी है। हालांकि ऑन लाइन बुकिंग करने वाले होटलों में ही अभी सैलानियों की आमद बढी है लेकिन धीरे-धीरे बर्फ से ढके पहाड़ सैलानियों को आकर्षित करने लगे है। दो दिन पहले कुल्लू मंडी मार्ग के बंद होने से इन सैलानियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है।
.jpg)
मनाली के होटल व्यवसायी ईशान के प्रबंधक किशन ठाकुर और जरीम होटल के संचालक बलविंदर ने बताया कि इन दिनों वे होटल के कमरे में 30 प्रतिशत से अधिक की विशेष छूट सैलानियों को दे रहे है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में बिछी बर्फ की चांदी से आने वाले दिनों में कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद बढ़ी है। होटल संचालक सुशील, रवि और बंशी ने बताया कि 30 प्रतिशत छूट के साथ-साथ तीन रात रुकने पर चौथी रात फ्री में दी जा रही है। गुलाबा में काम कर रहे फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा ने बताया कि इन दिनों गुलाबा सैलानियों से चहक उठा है। उन्होंने बताया कि पर्यटन स्थलों में पर्यटन कारोबार भी गति पकड़ने लगा है।
पिछले कुछ दिनों से मनाली आने वाले सैलानियो की आमद बढ़ी है। इन दिनों दिल्ली से मनाली के लिए 30 से 35 बसे चल रही है। एसोसिएशन की बसों के अलाबा बाहरी राज्यो से भी वॉल्वो मनाली आ रही है। प्रदेश वोल्वो एसोसिएशन सैलानियो को बेहतरीन सेवाए देने को प्रयासरत है। प्रशासन से आग्रह है कि बाढ़ में बह गई वोल्वो बसों की पार्किंग का शीघ्र निर्माण किया जाए।
-लाजवंती शर्मा अध्यक्ष प्रदेश वोल्वो एसोसिएशन।
.jpg)
मनाली के होटलों में सैलानियों को आकर्षक पैकेज दिए जा रहे है। 3 दिन रुकने पर चौथा दिन फ्री देने के साथ साथ कुछ होटलों में 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है। 2 दिन मार्ग बंद रहने से सैलानियो को दिक्कते हुई है लेकिन बुकिंग में कोई फर्क नही पडा है। क्रिसमस और न्यू ईयर सीजन को लेकर एडवांस बुकिंग बेहतर चल रही है। कुछ दिनों से मनाली में पर्यटको की आमद।बढ़ी है। पहाड़ो में बिछी बर्फ की परत सैलानियो को आकर्षित करने लगी है’





